साइना क्वार्टरफाइनल में जापान की गैरवरीय एरिको हिरोसी से सीधे गेम में हारकर प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से बाहर हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बर्मिंघम:
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल क्वार्टरफाइनल में जापान की गैरवरीय एरिको हिरोसी से सीधे गेम में हारकर प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से बाहर हो गई। चीन की कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में साइना को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह कल जापानी खिलाड़ी से 11-21, 20-22 से हार गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन पूर्व सेमीफाइनलिस्ट हिरोसी ने बेहतर खेल दिखाते हुए धीरे-धीरे दबदबा बना लिया। साइना ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और काफी करीबी मुकाबला देखने को मिला लेकिन अंत में हिरोसी ने धर्य कायम रखते हुए बाजी मार ली। साइना की हार के साथ प्रतियोगिता में भारतीय अभियान समाप्त हो गया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
साइना, इंग्लैंड, भारतीय, चुनौती