विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2016

ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वालीं पीवी सिंधु को सचिन तेंदुलकर सौंपेंगे BMW कार

ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वालीं पीवी सिंधु को सचिन तेंदुलकर सौंपेंगे BMW कार
सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो)
  • हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ दे रहे हैं बीएमडब्ल्यू
  • पीवी सिंधु को सचिन तेंदुलकर सौंपेंगे कार
  • साइना नेहवाल को भी की थी बीएमडब्ल्यू भेंट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार सौंपेंगे.

सिंधू को बीएमडब्ल्यू कार तेंदुलकर के करीबी मित्र और हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ दे रहे हैं.

रियो में टीम के साथ गए भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव (टूर्नामेंट) पुनैया चौधरी ने कहा, वी चामुंडरेश्वरनाथ और उनके मित्र सिंधु को बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दे रहे हैं.सचिन तेंदुलकर यह कार सिंधू को सौंपेंगे.’’ 4 साल पहले तेंदुलकर ने लंदन खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी बीएमडब्ल्यू कार सौंपी थी.

सचिन तेंदुलकर ने 2012 में एशिया युवा अंडर 19 चैम्पियनशिप में लड़कियों के एकल वर्ग का खिताब जीतने पर भी सिंधू को मारुति स्विफ्ट कार सौंपी थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, रियो ओलिंपिक, Sachin Tendulkar, Rio Olympic, रियो ओलिंपिक 2016, बीएमडब्ल्यू, PV Sindhu, पीवी सिंधु, BMW Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com