विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2011

मियामी मास्टर्स : फेडरर तीसरे दौर में पहुंचे

स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शानदार जीत दर्ज करते हुए मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मियामी: विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शानदार जीत दर्ज करते हुए मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। फेडरर ने पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में चेक गणराज्य के खिलाड़ी राडेक स्टेपानेक को 6-3, 6-3 से पराजित किया। फेडरर को पिछले सप्ताह बीएनपी परिबास मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। फेडरर को सेमीफाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविक ने हराया था। इस हार का असर फेडरर के विश्व रैंकिंग पर भी पड़ा था। फेडरर रैंकिंग में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोजर, टूर्नामेंट, मियामी मास्टर्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com