विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2011

...तो फेडरर को पछाड़ देंगे जोकोविक

जोकोविक इस सप्ताह स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर को एटीपी रैंकिंग में पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर काबिज हो सकते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कैलिफोर्निया: विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक इस सप्ताह स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर को एटीपी रैंकिंग में पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर काबिज हो सकते हैं। कैलिफोर्निया में खेले जा रहे बीएनपी परीबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में यदि जोकोविक इस खिताब को जीत लेते हैं तो वह रैंकिंग में फेडरर को पछाड़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएंगे। इसके अलावा यदि जोकोविक फाइनल में भी पहुंच जाते हैं और फेडरर खिताबी मुकाबले में पहुंचने से वंचित रह जाते हैं तो भी जोकोविक एटीपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। हाल ही में वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले जोकोविक के 7,800 एटीपी अंक है जबकि फेडरर के 7,965 अंक है। जोकोविक के शानदार फॉर्म को देखकर कहा जा सकता है कि वह इस टूर्नामेंट में ऊंचे मनोबल के साथ उतरेंगे। जोकोविक ने लगातार 14 मुकाबले जीते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोजर फेडरर, एटीपी रैंकिंग, काबिज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com