विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2013

भारत के रूपेश शाह बने एशियाई बिलियर्ड्स चैम्पियन

मौजूदा विश्व चैम्पियन और मशहूर भारतीय क्यूइस्ट रूपेश शाह ने 12 वीं ओएनजीसी एशियाई बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में अपने हमवतन आलोक कुमार को कड़े संघर्ष के बाद परास्त करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। शाह ने यह खिताब पहली बार जीता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंदौर: मौजूदा विश्व चैम्पियन और मशहूर भारतीय क्यूइस्ट रूपेश शाह ने 12 वीं ओएनजीसी एशियाई बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में अपने हमवतन आलोक कुमार को कड़े संघर्ष के बाद परास्त करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। शाह ने यह खिताब पहली बार जीता।

इंदौर टेनिस क्लब में खेली गई स्पर्धा में शाह ने बेहद संघषर्पूर्ण फाइनल में आलोक को 6.4 (102-50, 38-101, 100-16, 00-100, 26-100, 101-05, 100-00, 100-00, 11-100, 101-41) से हराया।

भारत के हिस्से में 10वीं बार एशियाई बिलियर्ड्स खिताब आया है। रूपेश का यह पहला खिताब है। इससे पहले गीत सेठी, अशोक शांडिल्य, देवेंद्र जोशी, पंकज आडवाणी, आलोक कुमार यह कारनामा कर चुके हैं।

उधर, अंडर-21 स्नूकर चैम्पियनशिप में नोप्पान सेंगखम (थाईलैंड) ने मोहम्मद माजिद अली (पाकिस्तान) को 6.5 (62-63, 17-92, 91-01, 76-63, 24-73, 64-48, 37-85, 74-08, 112-15, 24-77, 63-46) से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। विजेताओं को एशियन कन्फेडरेशन ऑफ बिलियर्ड्स स्पोर्ट्स के महासचिव मुबारक अलखेरीन और बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कैप्टन पीवीके मोहन ने पुरस्कृत किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत के रूपेश शाह, Roopesh Shah, एशियाई बिलियर्ड्स चैम्पियन, Asian Billiards Champion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com