विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2016

लेवर कप में साथ उतरेंगे फेडरर और नडाल, शेष विश्‍व के खिलाफ यूरोपीय टीम के लिए खेलेंगे

लेवर कप में साथ उतरेंगे फेडरर और नडाल, शेष विश्‍व के खिलाफ यूरोपीय टीम के लिए खेलेंगे
राफेल नडाल और रोजर फेडरर (फाइल फोटो)
  • दोनों खिलाड़ी मिलकर अब तक जीत चुके हैं 31 ग्रैंडस्‍लैम
  • इस टूर्नामेंट का नाम दिग्‍गज रॉड लेवर पर रखा गया है
  • 22 सितंबर से पराग्‍वे में आयोजित होगा यह टूर्नामेंट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क.: स्विस स्टार रोजर फेडरर और स्‍पेन के राफेल नडाल राइडर कप की तर्ज पर शुरू होने वाले एक नए टेनिस टूर्नामेंट में शेष विश्‍व के खिलाफ यूरोपीय टीम के लिये एक साथ जोड़ी बनाकर खेलेंगे.

लेवर कप कल यहां न्यूयॉर्क में लांच किया गया, जिसमें फेडरर और नडाल दोनों ने टूर्नामेंट के लिए प्रतिबद्धता दी. यह टूर्नामेंट अगले साल 22 से 24 सितंबर तक पराग्वे में आयोजित किया जाएगा. इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 31 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किये हैं. पूर्व ग्रैंडस्लैम स्टार ब्योर्न बोर्ग और जॉन मैकनरो कप्तान होंगे.

टूर्नामेंट के आयोजकों ने इसका नाम रॉड लेवर पर रखा है जो कैलेंडर ग्रैंडस्लैम हासिल करने वाले अंतिम खिलाड़ी थे. उन्होंने यह उपलब्धि 1969 में हासिल की थी. आयोजकों को उम्मीद है कि इस समय विश्व रैंकिंग में काबिज शीर्ष दो खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और एंडी मरे को भी खेलने के लिये तैयार कर लिया जाएगा.

35 वर्षीय फेडरर इस टूर्नामेंट के लांच के मौके पर मौजूद थे. वह चोट के कारण सोमवार से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले यूएस ओपन में नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वसनीय होगा क्योंकि राफा और मैं एक ही टीम में होंगे. यह अच्छा अहसास है कि मुझे एक शानदार फॉरहैंड वाले खिलाड़ी का सामना नहीं करना होगा.’नडाल ने फेडरर के खिलाफ कैरियर में 34 भिंडत में से 23 में जीत दर्ज की है. लेवर कप ओलिंपिक सत्र को छोड़कर प्रत्येक वर्ष खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक दिन चार मैच आयोजित होंगे. इसमें से तीन मुकाबले एकल होंगे जबकि एक युगल मैच खेला जाएगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लेवर कप, रोजर फेडरर, राफेल नडाल, शेष विश्‍व, यूरोपीय टीम, Laver Cup, Roger Federer, Rafael Nadal, Rest Of World, Europe Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com