विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2016

रियो ओलिंपिक 2016: भारतीय तीरंदाज अतानु दास पदक की दौड़ से बाहर, कोरियाई खिलाड़ी से हारे

रियो ओलिंपिक 2016: भारतीय तीरंदाज अतानु दास पदक की दौड़ से बाहर, कोरियाई खिलाड़ी से हारे
भारतीय तीरंदाज अतानु दास
  • आखिरकार इस मैच को कोरियाई तीरंदाज ने 4-6 से जीता
  • इस हार के साथ अतानु का अभियान प्री.क्‍वार्टर फाइनल में खत्‍म हो गया
  • अतानु दास और कोरिया के स्‍युंग युन ली के बीच जोरदार संघर्ष हुआ
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पुरुष की तीरंदाजी में भारत के अतानु दास और कोरिया के स्‍युंग युन ली के बीच जोरदार संघर्ष हुआ. आखिरकार इस मैच को कोरियाई तीरंदाज ने 6-4 से जीता. इस हार के साथ अतानु का अभियान प्री.क्‍वार्टर फाइनल में खत्‍म हो गया और वे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. कोरियाई तीरंदाज ने मैच 28-30, 30-28, 27-27, 27-28, 28-28 अंको के अंतर से जीता. अतानु की हार के साथ ही रियो ओलिंपिक में भारतीय तीरंदाजी दल का अभियान भी समाप्त हो गया. 

इससे पहले, गुरुवार को महिला तीरंदाजी के प्री.क्‍वार्टर फाइनल में भारत की बोम्‍बायला देवी और दीपिका कुमाारी की हार से पदक जीतने की उम्‍मीदें बुरी तरह प्रभावित हुई थीं. स्‍टार तीरंदाज दीपिका कुमार की चीनी ताइपेई की तीरंदाज के हाथों की हुई हार के बाद देश बोम्‍बायला से जीत की उम्‍मीद कर रहा था लेकिन वे इन उम्‍मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थीं.

मैक्सिको की वेलेंसिया अलेजांद्रा ने भारत की बोम्‍बायला को 6-2  से पराजित किया. मैक्सिको की तीरंदाज ने यह मुकाबला 28-26, 23-26,28-27, 25-23 से जीता. इससे पहले, भारत की स्‍टार तीरंदाज दीपिका कुमारी भी ताइपई की तान तिंग या से अपना मुकाबला हार गई थीं. ताइपेई की तीरंदाज ने यह मुकाबला  28-27, 29-26, 30-27 से जीता था. मुकाबले में दीपिका ताइपेई की तीरंदाज के आगे जरा भी नहीं टिक सकीं और सीधे सेटों में मुकाबला हार गईं थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, अतानु दास, तीरंदाजी, क्वार्टर फाइनल, एस ली, भारत, कोरिया, रियो ओलंपिक 2016, Rio Olympic 2016, Rio Olympic, Atanu Das, Archery, Quarter Final, S Lee, India, Korea, Rio-olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com