विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2016

रियो ओलिंपिक (कुश्ती) : भारत के रविंदर खत्री पहला मुकाबला हारकर बाहर

रियो ओलिंपिक (कुश्ती) : भारत के रविंदर खत्री पहला मुकाबला हारकर बाहर
कुश्ती की प्रतीकात्मक तस्वीर
रियो डी जनेरियो: भारतीय पहलवान रविंदर खत्री रियो ओलिंपिक में सोमवार को ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा के 85 किलोग्राम भारवर्ग में अपना पहला मुकाबला हारकर ओलिंपिक से बाहर हो गए.

कैरियोका अरेना-2 के मैट-बी पर हुए मुकाबले में रविंदर हंगरी के अपने प्रतिद्वंद्वी विक्टर लॉरिंज के आगे कहीं भी नहीं टिक सके और 0-9 से मुकाबला गंवा बैठे.

रविंदर अपने प्रतिद्वंद्वी के आगे इतने कमजोर साबित हुए कि पीरियड-2 का मुकाबला ही नहीं कराना पड़ा. लॉरिंज ने 9 टेक्निकल पॉइंट और 4 क्लास पॉइंट हासिल किए, जबकि रविंदर को एक भी अंक हासिल नहीं हुआ.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, रविंदर खत्री, रियो ओलंपिक 2016, ग्रीको रोमन कुश्ती, Rio Olympics, Rio Olympic 2016, Ravindra Khatri, Greeko Roman Wrestling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com