- दोनों एथलीटों ने बेहद प्रेरणादायक नजारा पेश करते हुए सबका दिल जीत लिया
- 3,000 मीटर की दूरी तक पहुंचने पर एग्नोस्टिनो हैम्बलिन की हील से टकरा गईं
- हैम्बलिन और एग्नोस्टिनो ने एक-दूसरे को गले लगाया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रियो ओलंपिक में 5,000 मीटर की दौड़ के दौरान अमेरिका और न्यूजीलैंड की दो एथलीटों ने बेहद प्रेरणादायक नजारा पेश करते हुए सबका दिल जीत लिया. उन्होंने इस प्रतियोगिता के दौरान खेल की असल भावना का उदाहरण पेश किया. दरअसल, हुआ यूं कि अमेरिका की एब्बे डी एगोस्टिनो और न्यूजीलैंड की निक्की हैम्बलिन इस रेस में ट्रैक पर दौड़ते हुए जब 3,000 मीटर की दूरी तक पहुंची तो एग्नोस्टिनो हैम्बलिन की हील से टकरा गईं. इसके बाद दोनों ही धावक जमीन पर गिर गईं.
गिरने के बाद दोनों रनरों ने दर्शकों के सामने एक ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे सभी सराहने से नहीं चूके. टकराकर गिरने के बाद 24 वर्षीय एगोस्टिनो तुरंत खड़ी हुईं और उन्होंने रेस को जारी रखने की बजाय वहां रूककर अपनी विरोधी धावक हैम्बलिन की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए. एगोस्टिनो को बाद में इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें टखने में चोट लगी है, इसके बाद भी उन्होंने हैम्बलिन की मदद करना जारी रखा. हालांकि जब हैम्बलिन को भी एहसास हुआ कि एगोस्टिनो को टखने में चोट आई है तो उन्होंने उनकी मदद की. इस दौरान अन्य धावकों ने रेस में दौड़ना जारी रखा. इसके बाद दोनों धावकों ने एक दूसरे की मदद करते हुए रेस पूरी की.
वहीं, इस दौड़ में एल्माज अयाना ने 15.04.35 मिनट में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की. एगोस्टिनो ने 16.43 मिनट में दौड़ पूरी की. हालांकि टखने की गंभीर चोट के चलते हैम्बलिन दौड़ नहीं सकीं. फिनिश लाइन पर हैम्बलिन और एग्नोस्टिनो ने एक-दूसरे को गले लगाया।
हैम्बलिन ने कहा, 'जब मैं जमीन पर गिरी तो मुझे लगा कि यह क्या हो रहा है. मैं जमीन पर क्या कर रही हूं. इसी दौरान एक हाथ मेरे कंधे पर आया और किसी ने मुझसे कहा कि उठो.. उठो, हमें रेस जीतनी है.'
इसके बाद मेडिकल टीम घायल एग्नोस्टिनो को व्हीलचेयर पर ले गई। हालांकि तकलीफ में होने के बावजूद उन्होंने हैम्बलिन को मुस्कान के साथ विदा किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलंपिक 2016, अमेरिका, एब्बे डी एगोस्टिनो, न्यूजीलैंड, निक्की हैम्बलिन, Rio Olympics 2016, US, Abbey D'Agostino, New Zealand, Nikki Hamblin