प्रतीकात्मक तस्वीर
रियो डी जनेरियो:
भारत की लंबी दूरी की धावक ओपी जैशा और कविता राउत ने रियो ओलिंपिक में रविवार को हुए महिला वर्ग के मैराथन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. जैशा दो घंटे 47.19 मिनट समय के साथ 89वां स्थान हासिल कर सकीं, तो कविता दो घंटे 59.29 मिनट का समय निकालते हुए 120वां स्थान हासिल कर सकीं.
जैशा अपना सर्वश्रेष्ठ (2:34.43) समय भी नहीं निकाल पाईं, जो उन्होंने पिछले वर्ष बीजिंग में हुए विश्व चैम्पियनशिप में बनाया था, जहां वह 18वें स्थान पर रही थीं.
157 प्रतिभागियों के बीच केन्या की जेमिमा जेलागाट सुमगोंग ने दो घंटे 24.04 मिनट का समय निकालते हुए स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि बहरीन की यूनीस जेपकिरुई किरवा ने (2:24.13) रजत पदक और इथियोपिया की मारे दिबाबा ने (2:24.30) कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.
इसके साथ ही सुमगोंग ओलिंपिक की मैराथन स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली केन्या की पहली महिला एथलीट बन गईं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक, ओपी जैशा, कविता राउत, मैराथन, Rio Olympics, Rio Olympic 2016, Marathon, OP Jaisa, Kavita Raut