विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2016

रियो ओलिंपिक : महिला हॉकी में अमेरिका ने भारत को 3-0 से हराया

रियो ओलिंपिक : महिला हॉकी में अमेरिका ने भारत को 3-0 से हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम की फाइल फोटो
रियो डी जनेरियो: रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा, जहां भारतीय समयानुसार शुक्रवार तड़के पूल बी के लीग मैच में अमेरिका ने 3-0 से हरा दिया.

अमेरिका की तरफ से कैथलीन बाम ने 14वें और 42वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को भारी दबाव में ला दिया, जबकि 52वें मिनट मेलिसा गोंजालेज ने गोल दाग मैच अमेरिकी टीम की झोली में कर दिया.

भारतीय महिलाओं की इस ओलिंपिक में यह लगातार तीसरी हार थी. इससे पहले ब्रिटेन के हाथों 3-0, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 6-1 से करारी शिकस्त दी थी. इस हार के साथ भारतीय टीम के क्वाटरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी धूमिल हो गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, हॉकी, रियो ओलिंपिक 2016, महिला हॉकी, भारत बनाम अमेरिका, Rio Olympics 2016, Hockey, Women Hockey, Ind Vs USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com