साइना नेहवाल के हारने से पदक की उम्मीदों को करारा झटका लगा है (फाइल फोटो)
- साइना पहले मैच में मेजबान ब्राजील की लोहान्नी से बमुश्किल जीत पाई थीं
- इस हार के साथ ही साइना अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं
- महिला बैडमिंटन में साइना से भारत को पदक की बड़ी उम्मीद थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रियो ओलिंपिक में महिला डबल्स बैडमिंटन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बैडमिंटन महिला सिंगल्स में साइना नेहवाल का दूसरा ग्रुप मुकाबला यूक्रेन की मारिया यूलितिना से हुआ, लेकिन साइना भी देश की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं. पांचवीं वरीयता प्राप्त साइना को ग्रुप-जी के मुकाबले में यूक्रेन की 61वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाली मारिया यूलितिना ने रोमांचक मुकाबले में 21-18, 21-19 से सीधे सेटों में मात दी.
मारिया ने 19 मिनट तक चले पहले सेट में 21-18 और 20 मिनट तक चले दूसरे सेट में 21-19 से साइना को हराकर ओलिंपिक सिंगल्स में उनकी चुनौती समाप्त कर दी.
शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाईं साइना
पहले गेम में शुरुआत में साइना ने 5-1 से बढ़त हासिल कर ली, लेकिन जल्द ही मारिया ने वापसी करते हुए स्कोर को 8-8 से बराबर कर दिया और इसके बाद बढ़त हासिल कर ली. साइना ने एक बार फिर अच्छा खेल दिखाया और 11-9 से बढ़त हासिल कर ली. मारिया ने कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई और स्कोर फिर से 13-13 से बराबरी पर लाने में सफल रहीं. इसके बाद मारिया ने दबाव बढ़ाया और 19-17 की बढ़त को बनाए रखते हुए पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया.
जहां साइना ने पहले गेम में अच्छी शरुआत की थी, वहीं मारिया ने दूसरे गेम की शुरुआत से ही पकड़ बना ली. हालांकि इसमें कांटे का मुकाबला हुआ. साइना ने लगातार चार अंक हासिल किए और 4-1 से बढ़त भी ले ली. यूक्रेनी खिलाड़ी ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए जोरदार शॉट लगाए और 4-4 से बराबरी कर ली.
साइना ने भी जोर लगाया और 7-6 से बढ़त भी, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रही. साइना ने नेट पर कई गलतियां की. मारिया ने उनकी गलतियों का भरपूर फायदा उठाया. जब मारिया 9-7 से आगे थीं, तभी साइना ने वापसी की. स्कोर 12-10 तक पहुंच गया. इसके बाद तो जैसे दोनों में होड़ लग गई. कभी साइना आगे होतीं, तो कभी मारिया, लेकिन अंत भला तो सब भला. बस साइना यहीं मात खा गईं और कई बार बढ़त मिलने के बाद भी उसे बनाए नहीं रख पाईं. मारिया ने 15-17 से पीछे होने पर वापसी का जबर्दस्त जज्बा दिखाया और 18-18 से बराबरी हासिल कर ली.
रोमांचक हुआ दूसरा गेम
अंतिम समय में दूसरा गेम रोमांचक हो गया. तभी मारिया ने 20-19 से बढ़त ले ली. इसके साइना को वापसी का मौका नहीं मिला और वह ओलिंपिक का दूसरा ग्रुप मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं. इस ग्रुप में मारिया अपने दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर रहीं और अगले दौर में प्रवेश कर गईं, वहीं साइना नेहवाल को एक जीत मिली, जबकि दूसरे मैच में हार. इससे साइना ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं.
पहले मैच में भी नेहवाल को मिली थी संघर्ष के बाद जीत
साइना नेहवाल ने अपने पहले मुकाबले में गुरुवार को मेजबान ब्राजील की लोहान्नी विसेंट को 21-17, 21-17 से हराया था. इस मैच में जीत हासिल करने के लिए साइना को 73वीं विश्व वरीयता प्राप्त विसेंट के खिलाफ 39 मिनट तक कठिन संघर्ष करना पड़ा था. साइना ने शुरुआत तो अच्छी की थी और एक समय 6-3 की बढ़त भी ले ली थी, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए कठिन मुकाबला देखने को मिला और 17-17 तक मुकाबला बराबरी पर रहा. साइना ने इसके बाद लगातार चार अंक हासिल करते हुए गेम अपने नाम किया. साइना को पहला गेम जीतने के लिए 20 मिनट तक जूझना पड़ा था. दूसरे सेट में भी साइना को अंतिम समय में काफी संघर्ष करना पड़ा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बैडमिंटन, साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, किदाम्बि श्रीकांत, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, ओलिंपिक, Badminton, Saina Nehwal, PV Sindhu, Kidambi Srikanth, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics