विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2016

रियो ओलिंपिक (एथलेटिक्स) : 200 मीटर हीट-5 में छठे स्थान पर रहीं श्रावणी

रियो ओलिंपिक (एथलेटिक्स) : 200 मीटर हीट-5 में छठे स्थान पर रहीं श्रावणी
रियो ओलिंपिक के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर
रियो डी जनेरियो: भारत की महिला फर्राटा धाविका श्रावणी नंदा ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलिंपिक खेलों के 10वें दिन सोमवार को महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन कर बाहर हो गईं.

क्वालिफिकेशन राउंड के हीट-5 में आठ प्रतिभागियों के बीच श्रावणी छठे स्थान पर रहीं.

उन्होंने 23.58 सेकेंड का समय निकालते हुए फिनिश लाइन पार की. वह हीट-5 में शीर्ष पर रहीं नाइजीरिया की ब्लेसिंग ओकागबेयर (22.71 सेकेंड) से पूरे 0.85 सेकेंड पीछे रहीं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रावणी नंदा, रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, 200 मीटर रेस, Shravani Nanda, Rio Olympics, Rio Olympic 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com