- रियो में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को पीएम मोदी ने दी बधाई
- साक्षी मलिक से आने वाले कई सालों तक खिलाड़ियों को प्ररेणा मिलेगी
- सीएम मनोहल लाल खट्टर ने भी साक्षी को मुबारकबाद दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. पीएम ने ट्वीट कर कहा कि 'साक्षी मलिक ने इतिहास रचा है. कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई. पूरे देश में खुशी की लहर है.'
पीएम ने ट्विटर पर लिखा, 'रक्षाबंधन के मंगल दिन पर भारत की बेटी साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने पर हम सबको गर्व है. साक्षी मलिक से आने वाले कई सालों तक खिलाड़ियों को प्ररेणा मिलेगी.'
वहीं हरियाणा के सीएम मनोहल लाल खट्टर ने भी साक्षी को मुबारकबाद दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक को रियो ओलिंपिक में देश के लिए पहला मेडल जीतने पर बहुत बहुत बधाई. देश को आप पर नाज़ है.'
खेल मंत्री विजय गोयल ने साक्षी को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, साक्षी मलिक को बधाई. उन्होंने रियो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला कांस्य पदक जीता.
विदेश राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने लिखा, 'इंतज़ार ख़त्म हुआ. साक्षी मलिक ने हमें गौरवान्वित किया. हमारा पहला पदक. महिला कुश्ती में कांस्य.'
Sakshi Malik creates history! Congratulations to her for the Bronze. The entire nation is rejoicing.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2016
पीएम ने ट्विटर पर लिखा, 'रक्षाबंधन के मंगल दिन पर भारत की बेटी साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने पर हम सबको गर्व है. साक्षी मलिक से आने वाले कई सालों तक खिलाड़ियों को प्ररेणा मिलेगी.'
On this very auspicious day of Raksha Bandhan, Sakshi Malik, a daughter of India, wins a Bronze & makes all of us very proud. #Rio2016
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2016
वहीं हरियाणा के सीएम मनोहल लाल खट्टर ने भी साक्षी को मुबारकबाद दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक को रियो ओलिंपिक में देश के लिए पहला मेडल जीतने पर बहुत बहुत बधाई. देश को आप पर नाज़ है.'
Heartiest congratulations to Haryana's wrestler Sakshi Malik for winning India's first medal at #RioOlympics! The nation is proud of you!
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 17, 2016
खेल मंत्री विजय गोयल ने साक्षी को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, साक्षी मलिक को बधाई. उन्होंने रियो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला कांस्य पदक जीता.
Congratulations to Sakshi Malik!!!.Wins First #Olympics #Bronze Medal for #IND in #Rio2016 #Kudos #proud #wrestling pic.twitter.com/foazEeuYDm
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP) August 17, 2016
विदेश राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने लिखा, 'इंतज़ार ख़त्म हुआ. साक्षी मलिक ने हमें गौरवान्वित किया. हमारा पहला पदक. महिला कुश्ती में कांस्य.'
The wait is over #SakshiMalik makes us proud. Our first medal,a bronze in womens wrestling #Rio2016 #KheloIndia pic.twitter.com/MFAUxoGMzo
— Vijay Kumar Singh (@Gen_VKSingh) August 17, 2016
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, साक्षी मलिक, पीएम नरेंद्र मोदी, Rio Olympic 2016, Sakshi Malik, PM Narendra Modi, विजय गोयल, मनेाहर लाल खट्टर, वीके सिंह, Vijay Goel, Manohar Lal Khattar, VK Singh