विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2016

रियो ओलिंपिक : मेजबान ब्राजील का परचम लहरा रहीं महिलाएं

रियो ओलिंपिक : मेजबान ब्राजील का परचम लहरा रहीं महिलाएं
रफेला सिल्वा (फाइल फोटो)
मेजबान ब्राजील को वैसे तो इस समय जारी ओलिंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए लंबा सफर तय करना है, लेकिन अब तक के प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में महिला खिलाड़ियों ने मेजबान का परचम कहीं ऊंचा उठा रखा है.

ब्राजील अब तक रियो ओलिंपिक में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर सका है और पदक तालिका में 17वें स्थान पर है. ब्राजील को उसका एकमात्र स्वर्ण पदक जूडो स्पर्धा के महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में रफेला सिल्वा ने दिलाया है. वहीं पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अलमेइडा वू फेलिप ने रजत पदक हासिल किया है.

स्पर्धाओं में भी ब्राजीलियाई महिला एथलीटों ने काफी अच्छे परिणाम दिए हैं. हाल ही में ब्राजील की महिला फुटबाल टीम ने स्वीडन को 5-1 से मात दी.

ब्राजील की महिला वॉलीबॉल टीम भी अब तक दो मुकाबले जीत चुकी है. इसके अलावा ब्रजीलियाई महिला हैंडबॉल टीम ने भी काफी अच्छे परिणाम दिए हैं. हालांकि, पुरुष एथलीट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन महिला एथलीट इस स्तर पर काफी आगे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्राजील, रियो डि जेनेरो, रियो डि जेनेरियो, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, ओलिंपिक, Brazil, Rio DE Generio Olympics, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com