विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2016

रियो ओलिंपिक : कुश्‍ती में भारत को निराशा, संदीप तोमर अपना पहला ही मुकाबला हारे

रियो ओलिंपिक : कुश्‍ती में भारत को निराशा, संदीप तोमर अपना पहला ही मुकाबला हारे
रियो रवाना होने से पहले पीएम मोदी के साथ पहलवान संदीप तोमर (फाइल फोटो : Twitter)
  • रूस के विक्‍टर लेबेदेव ने मुकाबला 7-3 से जीता
  • दूसरे पीरियड में तीन पाइंट लिए लेकिन हार नहीं टाल सके
  • योगेश्‍वर पर टिकीं अब उम्‍मीदें, 21 को मुकाबले में उतरेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो: पुरुष कुश्‍ती में शुक्रवार को भारत की शुरुआत निराशाजक रही. इवेंट के 57 किग्रा फ्रीस्‍टाइल वर्ग में भारतीय पहलवान संदीप तोमर अपने पहले ही मुकाबले में  रूस के विक्‍टर लेबेदेव के आगे टिक नहीं सके और 3-7 से हार गए. इससे पहले खेल पंचाट में फैसला अपने खिलाफ आने के कारण नरसिंह यादव 74 किग्रा वर्ग में उतरे ही नहीं. उन पर डोपिंग मामले में चार साल का बैन लगाया है. भारत की कुश्‍ती में पदक की उम्‍मीद अब योगेश्‍वर दत्‍त पर टिकी हुई हैं. लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्‍ज जीतने वाले योगेश्‍वर 21 अगस्‍त को मुकाबले में उतरेंगे.

रूस के विक्‍टर ने शुरुआत से ही मुकाबले में पकड़ बनाई. यही कारण रहा कि संदीप उनके खिलाफ संघर्ष  करते नजर आए. पहले पीरियड के बाद रूसी पहलवान ने 3-0 की बढ़त बना ली थी. दूसरे पीरियड में भी कमोबेश यही स्थिति बरकरार रही. देखते ही देखते लेबेदेव 5-0 से आगे हो गए. संदीप ने आखिरी क्षणों में जोर मारा और तीन पाइंट स्‍कोर करते हुए स्‍कोर 5-3 कर दिया, लेकिन पलटवार करते हुए रूसी रेसलर ने दो पाइंट स्‍कोर करते हुए 7-3 की बढ़त बना ली और मुकाबले में अंत तक इसे बरकरार रखा.

नौसेना के युवा पहलवान संदीप तोमर का यह पहला ओलिंपिक था. संदीप तोमर ने मंगोलिया के उलानबटोर में हुए विश्व ओलिंपिक क्वालिफायर में तीसरे स्थान पर रहकर रियो के लिए क्वालिफाई किया था. युवा संदीप तोमर को इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज हासिल हुआ था. संदीप ने प्लेऑफ में यूक्रेन के आंद्रे यात्सेनको को 11-0 से मात दी थी. 24 वर्षीय संदीप हरियाणा के चौथे पहलवान थे, जिन्होंने रियो का टिकट हासिल किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संदीप तोमर, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, ओलिंपिक, फ्रीस्टाइल कुश्ती, कुश्ती, Sandeep Tomar, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics, Freestyle Wrestling, Wrestling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com