विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2016

रियो ओलिंपिक : सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना आज जीते, तो पदक होगा पक्का, मुकाबला कुछ ही देर में

रियो ओलिंपिक : सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना आज जीते, तो पदक होगा पक्का, मुकाबला कुछ ही देर में
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में खेल रही है (फाइल फोटो)
  • अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी से होगा मुकाबला
  • मिक्स्ड डबल्स टेनिस में खेल रही हैसानिया मिर्जा और बोपन्ना की जोड़ी
  • दोनों ने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जिनेरो: रियो ओलिंपिक के आठवें दिन भारत की निगाहें टेनिस मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पर होंगी. यदि दोनों शनिवार को जीत जाते हैं, तो भारत का एक पदक पक्का हो जाएगा, वहीं हारने पर उन्हें कांस्य पदक के लिए खेलना होगा. भारतीय जोड़ी का मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. उनके सामने अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी होगी.

रियो ओलिंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन का दौर जारी रहने के बीच भारतीय खेमे में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब सानिया-बोपन्ना ने सातवें दिन अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. दूसरी खुशी मुक्केबाज विकास कृष्णन ने दी, जो क्वार्टरफाइनल में पहुंचे गए.

सानिया-बोपन्ना ने ब्रिटेन के एंडी मरे और हीथर वॉटसन को 6-4, 6-4 से आसान शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. यह मुकाबला 67 मिनट चला.

मुक्केबाजी में विकास कृष्ण यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को 75 किग्रा मिडिलवेट पुरुष मुक्केबाजी के प्री क्वार्टरफाइनल में तुर्की के सिपल ओंदर को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी.

एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता विकास अब एक कड़े मुकाबले में उज्बेकिस्तान के बेक्तिमीर मेलिकुजियेव से भिड़ेंगे, जो 2015 के एशियाई चैंपियनशिप में उन्हें मात दे चुके हैं. रविवार को होने वाला मुकाबला जीतने पर वह अपने लिए कांस्य पदक पक्का कर लेंगे.

इन खेलों के अलावा दूसरे खेलों में भारत को निराशा मिली. पहले हीं क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी भारत की पुरुष हॉकी टीम ने लचर प्रदर्शन करते हुए कनाडा के खिलाफ अपना आखिरी पूल मैच 2-2 से ड्रॉ किया. भारत अब रविवार को क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए की विजेता टीम बेल्जियम से भिड़ेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना, वीनस विलियम्स, राजीव राम, Sania Mirza, Rohan Bopanna, Venus Williams, Rajeev Ram, रियो ओलिंपिक, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com