रियो डि जेनेरो:
रियो डि जेनेरो में जारी ओलिम्पिक के दौरान जोश, उत्साह की कोई कमी महीं दिख रही है, लेकिन रविवार को यहां फैले प्यार की झलक भी देखने को मिली, जब चीन के डाइवर किन काई ने अपनी साथी डाइवर और प्रेमिका हे जी को पोडियम पर रजत पदक हासिल करने के बाद नीचे उतरते ही हीरे की अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज़ किया...
महिलाओं की तीन-मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्द्धा में रजत पदक जीतने वाली हे जी के पोडियम से उतरते ही किन काई उनके सामने पहुंचे, घुटनों पर बैठे, और सगाई की यह अंगूठी पेश की... बताया जाता है कि दोनों खिलाड़ी लगभग छह साल से डेटिंग कर रहे थे...
घुटनों पर बैठे किन काई ने अंगूठी की डिबिया खोली, अंगूठी निकालकर हे की अंगुली में पहनाई, तो वह हैरान रह गई, और उसका हाथ अपनी आंखों को ढकने के लिए पहुंच गया... इसके साथ-साथ किन ने एक कांच के डिब्बे में सजाया लाल गुलाब का फूल भी हे को पेश किया...
इसके बाद हे ने हां में अपना सिर हिलाया, और किन ने अपने दोनों हाथ सिर से ऊपर उठाकर खुशी का इज़हार किया... उनके साथ डाइव करने वाले अन्य खिलाड़ी भी हतप्रभ से उन्हें देखते रहे, और खुशी जताई...
चीन की डाइवर हे ने कहा, 'हम पिछले छह साल से रिलेशनशिप में हैं... मुझे नहीं पता था, आज वह मुझे प्रपोज़ करेगा... न ही मैं अभी शादी के बारे में सोच रही थी... उसने पोडियम पर बहुत-सी बातें कहीं, कई वादे किए, लेकिन सबसे ज़रूरी बात यह है कि वह एक ऐसा शख्स है, जिस पर मैं हमेशा भरोसा कर सकती हूं...'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हे जी, चीन की डाइवर, किन काई, सगाई की अंगूठी, रियो ओलिम्पिक 2016, रियो ओलिंपिक 2016, He Ji, Qin Kai, Chinese Diving Team, Rio Olympics 2016, Engagement Ring