विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2016

रियो ओलिंपिक : बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी महिला और पुरुष डबल्‍स का मुकाबला हारी

रियो ओलिंपिक : बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी महिला और पुरुष डबल्‍स का मुकाबला हारी
ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा (फाइल फोटो)
  • ज्वाला-अश्विनी की जोड़ी को जापानी जोड़ी के हाथों मिली हार
  • मनु-सुमित की जोड़ी इंडोनेशियाई खिलाड़ि‍यों के आगे टिक नहीं सकी
  • सिंगल्‍स में साइना नेहवाल और सिंधु को भी खेलने हैं अपने मैच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भारतीय बैडमिंटन दल ने रियो ओलिंपिक में गुरुवार को अपने अभियान की शुरुआत कर दी. भारत की महिला डबल्स टीम को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोन्प्पा की भारतीय जोड़ी को जापान की ए. ताकाशाशी और एम. माटसुटोमो ने 15-21, 10-21 से हराया.  हालांकि भारतीय जोड़ी अभी पदक की दौड़ से बाहर नहीं हुई हैं और उन्हें ग्रुप-ए में अभी दो और मुकाबले खेलने हैं.

ज्वाला-पोनप्पा की जोड़ी अब शुक्रवार को नीदरलैंड की एफी मस्केंस और सेलेना पीक की जोड़ी से और शनिवार को थाईलैंड की पुटिटा सुपारिजाकुल और सैपसीरी टेराटानाकाई की जोड़ी से भिड़ेगी.

एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा मैच में बिल्कुल भी रंग में नहीं नजर आईं. जापान की सर्वोच्च वरीयता वाली जोड़ी ए. ताकाशाशी और एम. माटसुटोमो ने उन्हें आसानी से हरा दिया. पहला गेम उन्होंने 19 मिनट में तो दूसरा गेम मात्र 17 मिनट में गंवाया.

इस बीच, रियो ओलिंपिक के बैडमिंटन के पुरुष डबल्‍स मुकाबले में भारत के मनु अत्री-सुमित रेड्डी की जोड़ी को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. इंडोनेशिया के मोहम्‍मद अहसान-सेतिवान हेंद्रा ने भारतीय जोड़ी को 21-18,  21-13 से हराया. भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में जमकर संघर्ष किया, आखिरकार इंडोनेशियाई जोड़ी ने यह 21-18 से जीता. दूसरा गेम 21-13 के स्‍कोर से इंडोनिशयाई जोड़ी के नाम रहा.

इस मैच के अलावा लंदन ओलिंपिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली देश की शीर्ष महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल और विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक अपने नाम कर चुकीं पीवी सिंधु भी महिला एकल में अपना पहला मैच खेलने उतरेंगी, वहीं किदाम्बी श्रीकांत ने पुरुषों की एकल स्पर्धा में जगह बनाई है. पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी पदक दिलाने की कोशिश करेंगे. हालांकि, मिश्रित युगल में भारतीय खिलाड़ी ओलिंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं.

सायना इस बार अपने पदक का रंग बदलने को बेताब हैं. सायना का मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी लोहायन्नी विसेंटे से होगा. यह दोनों खिलाड़ी महिला एकल के ग्रुप-जी में स्पर्धा करेंगी. वहीं भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास कर रहीं सिंधु अपने पहले मैच में ग्रुप-एम में हंगरी की लॉरा सारोसि से भिड़ेंगी.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला डबल्स, बैडमिंटन डबल्स, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, Women Doubles Badminton, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Jwala Gutta, Ashwini Ponnappa, Badminton, Olympics, सुमित रेड्डी, मनु अत्री, Sumeeth Reddy, Manu Attri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com