डिसकस थ्रोवर विकास गौड़ा
- 58.99 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो ही फेंक पाए विकास गौड़ा
- 20 किमी पैदल चाल में भारत के मनीष सिंह 13वें स्थान पर रहे
- पुरुष वर्ग की 800 मीटर में भारत के जिंसन जॉनसन भी बाहर हुए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
एथलेटिक्स में भारत की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. पुरुष वर्ग की 800 मीटर इवेंट में भारत के जिंसन जॉनसन और महिलाओं की शॉटपुट इवेंट में मनप्रीत कौर को क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर होना पड़ा है. उधर, महिला शॉटपुट इवेंट में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए मनप्रीत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 20वां स्थान हासिल किया. भारत को सबसे बड़ा झटका उस समय लगा जब उसके लिए पदक की उम्मीद माने जा रहे डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गए.विकास ने लंदन ओलिंपिक में अपनी इवेंट के फाइनल में स्थान बनाया था. विकास ने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 58.99 मीटर का फेंका.
क्वालिफिकेशन हीट-3 में जॉनसन एक मिनट 47.27 सेकेंड का समय निकाल सके और नौ प्रतिभागियों में पांचवां स्थान हासिल कर सके. हीट-3 में एक मिनट 45.09 सेकेंड का समय निकालते हुए केन्या के डेविड लेकुटा रुडिशा पहले स्थान पर रहे. उधर, गोला फेंक के ग्रुप-बी के क्वालिफिकेशन राउंड में मनप्रीत 18 प्रतिभागियों में 13वें स्थान पर रहीं. मनप्रीत ने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ 17.06 मीटर की दूरी हासिल की. पहले प्रयास में उन्होंने 16.68 मीटर और तीसरे प्रयास में 16.76 मीटर दूर गोला फेंका.
एथलेटिक्स में पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में भारत के मनीष सिंह 13वें स्थान पर रहे. इवेंट में भाग लेने वाले दो भारतीय एथलीट गुरमीत सिंह और गनपति कृष्णन रेस के बीच में डिसक्वालीफाइड किए गए. इस इवेंट का गोल्ड और सिल्वर चीन के नाम रहा. झेन वांग ने गोल्ड, जेलिन काई ने सिल्वर और ऑस्ट्रेलिया के डेन स्मिथ बर्ड ने ब्रांज मैडल हासिल किया.
गौरतलब है कि पेरिस में 1900 में हुए ओलिंपिक में नार्मन प्रिचार्ड के 200 मीटर के रजत पदक के बाद से भारत ने ओलिंपिक में एथलेटिक्स में कोई पदक नहीं जीता है. भारत का 34 सदस्यीय एथलेटिक्स दल रियो में पहुंचा है. दो महीने पहले इंडियन ग्रां प्री में 17.30 मीटर की कूद लगा चुके ट्रिपल जंपर खिलाड़ी रंजीत महेश्वरी पर भी नजरें होंगी. वह बीजिंग ओलिंपिक 2008 और लंदन ओलिंपिक 2012 में फ्लॉप रहे. वैसे इस बार भी उनकी राह आसान नहीं होगी. कजाखस्तान में 8.19 मीटर की कूद लगाने वाले लांग जंपर अंकित शर्मा के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है. उसने 8.09 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर रियो के लिए क्वालीफाई किया था.
पिछले साल केरल में हुए राष्ट्रीय खेलों में आठ मीटर का मार्क पार करने वाले शर्मा ने साल की शुरुआत में दक्षिण एशियाई खेलों में पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान का 27 साल पुराना 7. 89 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा. लंबी दूरी की दौड़ में रूसी कोच निकोलाइ स्नेसारेव के तीन शिष्यों ओपी जैशा, सुधा सिंह और ललिता बाबर पर नजरें होंगी. महिला फर्राटा दौड़ में 1980 के बाद पहली बार ओडिशा की दुती चंद ने क्वालीफाई किया है. दुती ने कहा,‘मैंने तमाम बाधाओं को पार करके अपना सपना पूरा करने की दहलीज पर कदम रखा है. मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी।’भारत के लिए आखिरी बार पीटी ऊषा ने मॉस्को ओलिंपिक 1980 में 100 मीटर दौड़ में भाग लिया था. ऊषा की शिष्या टिंटू लुका 800 मीटर दौड़ में उतरेंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, विकास गौड़ा, डिस्कस थ्रो, Rio Olympic 2016, Rio Olympics, Rio, Vikas Gowda, Discus Throw