शूटर गगन नारंग (फाइल फोटो)
- 623.1 के स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रहे गगन नारंग
- चैन सिंह तो शीर्ष 30 शूटरों में भी जगह नहीं बना पाए
- रूस के सर्गेई क्वालिफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय शूटर गगन नारंग और चैन सिंह रियो ओलिंपिक के सातवें दिन शुक्रवार को 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके. ओलिंपिक शूटिंग सेंटर में हुए क्वालिफिकेशन राउंड में नारंग 13वां और चैन सिंह 36वां स्थान हासिल कर सके. नारंग ने कुल 623.1 अंक हासिल किए, जबकि चैन सिंह के कुल 619.6 अंक रहे.
नारंग शुरुआती राउंड में तो अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन उनका प्रदर्शन निरंतर गिरता ही गया. तीसरे राउंड तक नारंग एक समय तीसरे-चौथे स्थान पर चल रहे थे. नारंग ने पहले राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ 104.7 अंक का स्कोर हासिल किया, जबकि आखिरी राउंड में उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा और वह सिर्फ 102.4 अंक हासिल कर सके. चैन सिंह ने भी शुरुआत तो अच्छी की और पहले राउंड में 104.1 का स्कोर किया, लेकिन दूसरे राउंड में वह ध्यान केंद्रित नहीं कर सके और सिर्फ 101 का स्कोर हासिल कर सके.
चैन सिंह का सर्वश्रेष्ठ तीसरे राउंड में आया, जब उन्होंने 104.4 अंक हासिल किया. दूसरा राउंड उनका सबसे खराब राउंड रहा. इस इवेंट में रूस के सर्गेई कामेंस्की 629 के स्कोर के साथ पहले और रूस के ही किरिल ग्रिगोरियन 628.9 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कोरिया के किम जोंग युन 628.1 के स्कोर से तीसरे नंबर पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहे. मुकाबले में टॉप -8 में रहे शूटर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे.
गुरप्रीत को 25 मीटर रैपिड फायर में 10वां स्थान
भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन स्टेज-1 में 10वें स्थान पर रहे. गुरप्रीत ने 100 के स्कोर के साथ शानदार शुरुआत की और कुल 289 अंक हासिल किए. गुरप्रीत अब स्पर्धा के क्वालिफिकेशन स्टेज-2 के मुकाबले के लिए शनिवार को शूटिंग रेंज में उतरेंगे.स्पर्धा में जर्मनी के क्रिस्टियन रीट्ज 296 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि फ्रांस के ज्यां क्विकैंपोइक्स दूसरे और यूक्रेन के पावलो कोरोस्तीलोव तीसरे स्थान पर रहे.
स्कीट इवेंट में मेराज अहमद ने कायम रखीं उम्मीद
शूटिंग की ही स्कीट इवेंट में भारत के मेराज अहमद खान शुक्रवार को क्वालिफिकेशन दौर के पहले दिन हुए मुकाबले में 10वें स्थान पर रहे. क्वालिफिकेशन दौर के दूसरे दिन के मुकाबले शनिवार को होंगे.मेराज ने ओलम्पिक शूटिंग सेंटर के शॉटगन रेंज में हुई स्पर्धा के पहले राउंड में 24, 25 और 23 का स्कोर हासिल किया.स्वीडन के मार्कस स्वेनसन ने 75 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की ओर से खेल रहे कुवैत के अब्दुल्ला अल रशीदी ने 74 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, निशानेबाजी, गगन नारंग, चैन सिंह, मैराज अहमद खान, रियो ओलंपिक 2016, Rio Olympic 2016, Shooting, Gagan Narang, Chain Singh, Mairaz Ahmad Khan, Rio-olympics, मेराज अहमद खान, Meraj Ahmad Khan