रफेल नडाल (फाइल फोटो)
रियो डि जिनेरियो:
स्पेन के टेनिस धुरंधर रफेल नडाल ने अपना दूसरा ओलिंपिक स्वर्ण जीत लिया जबकि एकल सेमीफाइनल में पहुंचकर तीसरा पीला तमगा जीतने की ओर कदम बढ़ा लिया.
नडाल और मार्क लोपेज ने रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया और होरिया टेकाउ को 6-2, 3-6, 6-4 से हराकर पुरुष डबल्स खिताब जीता.
बीजिंग ओलिंपिक 2008 में एकल स्वर्ण जीतने वाले नडाल एकल और युगल वर्ग में ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले सेरेना और वीनस विलियम्स और चिली के निकोलस मास्सू के बाद चौथे खिलाड़ी हैं।
इससे पहले उन्होंने एकल सेमीफाइनल में ब्राजील के थामस बेलूची को 2-6, 6-4, 6-2 से हराया. अब उनका सामना अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन देल पोत्रो से होगा जिसने पहले दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराया था.
वहीं गत चैम्पियन एंडी मर्रे जापान के केइ निशिकोरि से खेलेंगे. मर्रे ने अमेरिका के स्टीव जानसन को 6-0, 4-6, 7-6 से हराया. निशिकोरि ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को 7-6, 4-6, 7-6 से मात दी.
महिला एकल में मोनिका पुइग का सामना जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से होगा. पुइग ने दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा को 6-4, 1-6, 6-3 से हराया. वहीं कर्बर ने अमेरिका की मेडिसन कीज को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, रफेल नडाल, टेनिस डबल्स, Rio Olympic, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Rafael Nadal, Tennis Doubles