भारतीय हॉकी टीम (फाइल फोटो)
- मजबूत बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मुकाबला
- भारत के पूल बी में दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ
- लीग में भारत ने आयरलैंड और अर्जेंटीना को हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जिनेरियो:
ओलिंपिक में पिछले 36 वर्षों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से एक जीत दूर भारतीय पुरुष हॉकी टीम रियो खेलों में रविवार को रियो डि जिनेरियो में मजबूत बेल्जियम के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल में अपनी गलतियों को दूर करके वर्षों बाद नया मुकाम हासिल करने के लिए उतरेगी. भारत पहले ही ओलिंपिक के नॉकआउट में पहुंचकर एक उपलब्धि हासिल कर चुका है और अब कल पी आर श्रीजेश की अगुवाई वाली टीम ओलिंपिक पदक की अपनी उम्मीदों को पंख लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
भारत ने पूल बी में दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ से सात अंक हासिल कर चौथे स्थान पर रहकर अंतिम आठ में जगह बनाई है. लीग चरण में भारत ने आयरलैंड (3-2) और अर्जेंटीना (2-1) को हराया लेकिन मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी (1-2) और रजत पदक विजेता नीदरलैंड (1-2) से उसे हार झेलनी पड़ी. कनाडा जैसी कमजोर टीम के खिलाफ उसने मैच 2-2 से ड्रॉ खेला. दूसरी तरफ से बेल्जियम पूल ए में पांच मैचों में चार जीत से शीर्ष पर रहा. उसे केवल अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड (1-3) से हार का सामना करना पड़ा. विश्व रैंकिंग पर गौर करें तो इन दोनों टीमों में कोई खास अंतर नहीं है. भारत जहां पांचवें स्थान पर है वहीं बेल्जियम उससे एक पायदान नीचे छठे स्थान पर है. लेकिन ओलिंपिक में बेल्जियम ने अभी तक शानदार फार्म दिखायी है और उसने पूल चरण में स्वर्ण पदक के दावेदार और विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भी हराया. इसके अलावा बेल्जियम ने स्पेन, ग्रेट ब्रिटेन और ब्राजील को पराजित किया.
जर्मनी के खिलाफ भारत ने अंतिम हूटर बजने से केवल तीन सेकेंड पहले गोल गंवाया जबकि नीदरलैंड के खिलाफ भी उसने चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में पेनल्टी कार्नर गंवाया और डच टीम ने इसका फायदा उठाने में कोई गलती नहीं की. इन हार के बावजूद भारत का शीर्ष टीमों के खिलाफ प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है लेकिन कनाडा के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने लचर खेल दिखाया. भारत को इस मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन विश्व में 15वें नंबर के कनाडा ने उसे जीत का मौका नहीं दिया और भारतीय टीम को अंक बांटने पड़े. इस मैच भी भारतीयों ने कुछ बेवजह की गलतियां की जिससे वह दो बार बढ़त हासिल करने के बावजूद पूरे अंक हासिल नहीं कर पाया. यदि भारत को कल बेल्जियम हराना है तो उसे इन गलतियों से बचना होगा क्योंकि रेड लायन्स ऐसी किसी भी गलती का पूरा फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, टीम इंडिया, हॉकी, भारतीय पुरुष हॉकी टीम, भारत, बेल्जियम, Rio Olympics, Rio Olympic 2016