रियो ओलिंपिक के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर
रियो डि जिनेरियो:
रियो ओलिंपिक में जूडो मैट पर पश्चिम एशिया की राजनीति हावी दिखी जब मिस्र के एक खिलाड़ी ने मैच के बाद अपने इस्राइली प्रतिद्वंद्वी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. मुकाबले में इस्राइली खिलाड़ी ने जीत हासिल की.
बेहद रूढ़िवादी सलाफी मुसलमान इस्लाम अल शेहलबी पर मिस्र के इस्लामिक और राष्ट्रवादी ताकतों की तरफ से सासोन के खिलाफ होने वाले मैच से नाम वापस लेने का दबाव था लेकिन वह खेलने उतरे.
बाउट खत्म होने में डेढ़ मिनट का समय बचा हुआ था जब अल शेहलबी के दो थ्रो के साथ सासोन को सीधे सीधे जीत मिल गयी.
इसके बाद सासोन ने जब मिस्र के खिलाड़ी की तरफ हाथ बढ़ाया तो उन्होंने हाथ पीछे खींच लिया. इसके बाद रेफरी के वापस बुलाने पर और आदेश देने पर शेहलबी ने बस सिर झुकाया विरोधी खिलाड़ी का अभिवादन किया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, जूडो मैच, मिस्र, इस्राइल, खेल में राजनीतिक दुश्मनी, सासोन, अल शेहलबी, Rio Olympics, Rio Olympic 2016, Judo, Egypt, Israel, Sason, Al Shehalbi