विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2016

रियो (मुक्केबाजी): मनोज कुमार उज्बेकिस्तान के फजलीद्दीन गैब्नाजरॉफ से हारे, पदक दौड़ से बाहर

रियो (मुक्केबाजी): मनोज कुमार उज्बेकिस्तान के फजलीद्दीन गैब्नाजरॉफ से हारे, पदक दौड़ से बाहर
बॉक्सर मनोज कुमार
रियो डि जिनेरियो: भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार को रियो ओलिंपिक में रविवार को पुरुषों की लाइट वेल्टरवेट स्पर्धा के 64 किलोग्राम भारवर्ग में हार झेलना पड़ा और इस हार के साथ वह ओलिंपिक से बाहर हो गए. मनोज कुमार को उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज फजिलिद्दीन गैब्नाजारोव ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया.

गैब्नाजारोव तीनों राउंड में सभी निर्णायकों के पूरे अंक हासिल करने में सफल रहे, जबकि मनोज कुमार को तीनों राउंड में सभी निर्णायकों ने 9-9 अंक दिए. मनोज कुमार यह मुकाबला 27-30, 27-30, 27-30 से हारे.

इससे पहले, रियो ओलिंपिक में भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार ने लिथुआनियाई मुक्केबाज इवालडस पेट्रॉस्कस को धराशायी कर 64 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वाटर फाइलन में जगह बनाई थी.

कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनोज ने लंदन ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता इस बॉक्सर के पंच का डटकर मुकाबला किया था और तीन राउंड का मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया था. लंदन ओलिंपिक में मनोज भी खेले थे, लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय बॉक्सर मनोज कुमार, रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, उज्बेकिस्तान, भारत, India, Rio Olympic, Rio Olympics, Rio Olympic 2016, Uzbekistan, Boxing, Manoj Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com