वायड वान नीकर्क ने कहा है कि उन्हें उसैन बोल्ट से प्रेरणा मिली है (फाइल फोटो)
रियो डि जेनेरो:
रियो ओलिंपिक में 400 मीटर रेस में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के वायड वान नीकर्क ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इसके लिए जमैका के दिग्गज धावक उसैन बोल्ट से प्रेरणा मिली. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 24 वर्षीय धावक ने रविवार को 43.03 सेकेंड में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने अमेरिका के धावक माइकल जॉनसन का रिकॉर्ड तोड़ा.
इस स्पर्धा में ग्रेनाडा के किरानी जेम्स (43.76 सेकेंड) ने रजत और अमेरिका के लाशॉन मैरिक (43.85 सेकेंड) ने कांस्य पदक जीता. वान ने कहा कि उन्होंने साल के शुरू में जमैका में कुछ समय बोल्ट के साथ बिताया था.
बोल्ट पास गए और कहा...
उन्होंने कहा, "मैं वहां दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए गया था. एक एथलीट के तौर पर मैं उनसे काफी प्रेरित हुआ. उन्होंने जमैका में मुझसे कहा था कि मैं विश्व रिकॉर्ड बनाऊंगा. आज (रविवार) वह मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि देखा मैंने कहा था न और तुमने कर दिखाया."
वान ने कहा कि उन्होंने इंग्लिश प्रीमियर लीग में अपनी पसंदीदा टीम लीवरपूल का आर्सेनल से मुकाबला देखते हुए अपनी रेस की तैयारी की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उसैन बोल्ट, वायड वान नीकर्क, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, ओलिंपिक, Usain Bolt, Wayde Van Niekerk, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics