विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2016

रियो ओलिंपिक: 200 मीटर दौड़ में उसेन बोल्ट ने जीता गोल्ड

रियो ओलिंपिक: 200 मीटर दौड़ में उसेन बोल्ट ने जीता गोल्ड
  • बोल्ट ने 19.78 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया
  • 100 मीटर फर्राट का गोल्ड मेडल भी उसेन ने जीता था
  • कनाडा के आंद्रे डे ग्रेस 20.02 सेकंड ने जीता सिल्वर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: रफ़्तार के बादशाह के नाम से मशहूर जमैका के खिलाड़ी उसैन बोल्ट ने अपेक्षा  के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. बोल्ट ने 19.78 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया.

बोल्ट ने इससे पहले, 100 मीटर फर्राट का गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था. जमैका के बोल्ट ने लगातार तीसरे ओलंपिक में 100 और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता है. बोल्ट का ओलंपिक में ये आठवां गोल्ड मेडल है.

कनाडा के आंद्रे डे ग्रेस ने जीता सिल्वर
वही. कनाडा के आंद्रे डे ग्रेस 20.02 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे. उधर, फ्रांस के क्रिस्टोफ लेमाइत्रे ने कांस्य पर कब्जा जमाया. उन्होंने 20.12 सेकंड में 200 मीटर की दौड़ पूरी की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Usain Bolt, Usain Bolt Gold Win, Canadian Andre De Grasse, Christophe Lemaitre, ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक 2016, उसेन बोल्ट, 200 मीटर दौड़, आंद्रे डे ग्रेस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com