विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2016

रियो : टेनिस में भारत के पदक की उम्मीद बढ़ी, सेमीफाइनल में पहुंची सानिया- बोपन्ना की जोड़ी

रियो : टेनिस में भारत के पदक की उम्मीद बढ़ी, सेमीफाइनल में पहुंची सानिया- बोपन्ना की जोड़ी
शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में सानिया-बोपन्ना ने शानदार खेल दिखाया (PTI फोटो)
नई दिल्ली: रियो ओलिंपिक में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने हेदर वॉटसन व एंडी मर्रे की ब्रिटिश जोड़ी को 6-4,6-4 हराकर टेनिस मिक्स्ड डब्ल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

मिक्स्ड डब्ल्स के इस क्वार्टरफाइनल मैच में सानिया और बोपन्ना की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही और वे शुरू में 0-2 से पिछड़ रहे थे. हालांकि इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया.

इसके बाद दूसरे सेट में भी भारतीय जोड़ी की लय बरकरार रही और उन्होंने यह सेट भी 6-4 से अपने नाम कर मैच को अपनी झोली में कर लिया.

यह भारतीय जोड़ी अगर ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना अगला मैच भी जीत जाती है तो देश के लिए एक पदक पक्का हो जाएगा. हालांकि अगर किस्मत ने साथ ना भी दिया और वे अगला मैच हार गईं, तब भी इस जोड़ी के पास कांस्य पदक हासिल करने का एक मौका जरूर होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, सानिया मिर्जा, सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना, रोहन बोपन्ना, टेनिस, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Sania Mirza, Rohan Bopanna, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com