रियो डि जिनेरियो:
ब्राजील के शहर रियो में जारी ओलिंपिक गेम्स के मिक्स डब्ल्स टेनिस मुकाबले में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वाटर फाइनल में जगह बना ली. इस भारतीय टेनिस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी समांथा स्टोसुर और जॉन पियर्स की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया.
मैच में सानिया और बोपन्ना के लिए पहला सेट मुश्किलों भरा रहा, जहां शुरुआत में स्टोसुर-पियर्स ने बढ़त बनाए रखा, हालांकि भारतीय जोड़ी ने संयम बनाए और कुछ बेहतरीन सर्विस का प्रदर्शन करते हुए पहले स्कोर को 4-4 से बराबर किया और फिर 7-5 से सेट अपने नाम कर लिया.
पहले सेट में जीत के बाद सानिया-बोपन्ना ने दूसरे सेट में भी लय बरकरार रखा. इस सेट में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने वापसी करने की भरसक कोशिश की, लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कभी बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया और अंत में 6-4 के स्कोर के साथ सैट और मैच अपने नाम कर लिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, टेनिस, सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Tennis, Sania Mirza, Rohan Bopanna