विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2016

Rio : सेमीफाइनल में हारी सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी, कांस्य जीतने का अब भी मौका

Rio : सेमीफाइनल में हारी सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी, कांस्य जीतने का अब भी मौका
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में खेल रही है (फाइल फोटो)
  • भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर में वॉटसन व एंडी मरे की जोड़ी को हराया था
  • कांस्य पदक के लिए अब उन्हें अपना अगला मैच जीतना होगा
  • पुरुष और महिला डबल्स में भारत की चुनौती हो चुकी है समाप्त
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो ओलिंपिक में टेनिस मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में हार गई. वीनस विलियम्स और राजीव राम की अमेरिकी जोड़ी ने इस भारतीय जोड़ी को 2-6, 6-2 और 10-3 हराया. हालांकि इस हार के बावजूद इस वर्ग में उनके कांस्य पदक जीतने की उम्मीद जीवित रहेगी, लेकिन इसके उन्हें अपना मैच जीतना होगा.

ओलिंपिक इतिहास में भारत केवल एक बार टेनिस में मेडल जीतने में सफल रहा है. वह भी 1996 में अटलांटा में व्यक्तिगत स्पर्धा में लिएंडर पेस ने कांस्य पदक जीता था. हालांकि पेस रियो में पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना के साथ पहले ही मैच में बाहर हो गए थे.

रियो में अब तक का सफर
इससे पहले सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना ने सातवें दिन अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था.
क्वार्टर में सानिया-बोपन्ना ने ब्रिटेन के एंडी मरे और हीथर वॉटसन को 6-4, 6-4 से आसान शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. यह मुकाबला 67 मिनट चला. इससे पहले के मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी समांथा स्टोसुर और जॉन पियर्स की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया था.

महिला डबल्स में हार गईं थीं सानिया
विश्व की नंबर एक डबल्स खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी अनुभवहीन जोड़ीदार प्रार्थना थोम्बारे को ओलंपिक टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के पहले दौर में ही शुहाई च्यांग और शुहाई पेंग की चीनी जोड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. सानिया और प्रार्थना ने हालांकि अपनी अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी लेकिन दो घंटे 44 मिनट तक चले मैच में आखिर में उन्हें 6-7, 7-5, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, टेनिस डबल्स, मिक्स्ड डबल्स, Sania Mirza, Rohan Bopanna, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Tennis Doubles, Tennis Mixed Doubles, Olympics, ओलिंपिक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com