विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2016

रियो (बैडमिंटन) : पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

रियो (बैडमिंटन) : पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्‍स के क्‍वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
पीवी सिंधु
  • आसानी से सीधे सेटों में ताइपेइ की खिलाड़ी को हराया
  • बुधवार को विश्‍व नंबर दो खिलाड़ी से होगा मुकाबला
  • इससे पहले के श्रीकांत ने भी अंतिम आठ में बनाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली: रियो ओलिंपिक में बैडमिंटन के महिला वर्ग में पीवी सिंधु ने प्री-क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताइपेइ की यिंग जू ताइ को सीधे गेम में हरा दिया. उन्‍होंने सीधे सेटों 21-13, 21-15 में यिंग को हराकर मैच जीता. पूरे मैच में सिंधु को दबदबा रहा. उनको मैच जीतने में बहुत मशक्‍कत नहीं करनी पड़ी.

अब बुधवार को उनका मुकाबला चीन की वांग यिहान से होगा. रैंकिंग के लिहाज से यिहान इस वक्‍त विश्‍व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं और इससे पहले ओलिंपिक में सिल्‍वर मेडल जीत चुकी हैं.

इससे पहले पुरुष सिंगल्स में 11वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले किदाम्बि श्रीकांत ने सोमवार को डेनमार्क के 5वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले जैन-ओ जॉरगेंसेन को सीधे सेटों में 21-19 और 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. अब उनका मुकाबला बुधवार को शाम लगभग 6 बजे चीन के लिन डैन से होगा..

सिंधु का अब तक रियो में सफर
इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार कांस्य जीत चुकीं पीवी सिंधु को रविवार को अपना दूसरा ग्रुप मैच जीतने के लिए एक घंटा 11 मिनट तक कठिन संघर्ष करना पड़ा. सिंधु ने पहले गेम में कनाडा की मिशेल ली को कड़ी चुनौती दी और हार मानने से पहले 24 मिनट तक संघर्ष किया. इसके बाद दोनों सेट जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में जगह बना ली. सिंधु ने ली को 19-21, 21-15, 21-17 से हराया.

हालांकि पीवी सिंधु ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. सिंधु ने हंगरी की लौरा सारोसी को सीधे गेम में 21-8, 21-9 से हराया था. ओलिंपिक में सिंधु को नौवीं रैंकिंग मिली है. उन्होंने ग्रुप-एम के अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहला गेम 13 मिनट में और दूसरा गेम 14 मिनट में अपने नाम किया था.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीवी सिंधु, यिंग जू ताइ, रियो ओलिंपिक 2016, PV Sindhu, Ying Tzu Tai, Rio Olympic 2016
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com