विजयी गोल मारने के बाद भावुक हुए नेमार (फोटो : एएफपी)
रियो डी जनेरियो:
ब्राजील ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को 5-4 से हराकर रियो ओलिंपिक में पुरुष फुटबॉल का गोल्ड मेडल जीत लिया. शनिवार को माराकाना स्टेडियम में हुआ फाइनल मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा, जिसमें नेमार ने ब्राजील के लिए विजयी गोल किया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं थीं.
अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हो सका. निर्धारित समय में ब्राजील के लिए नेमार ने 26वें मिनट में गोल किया, जबकि जर्मनी के लिए मैक्सीमिलियन मायेर ने 59वें मिनट में गोल किया.
पेनल्टी शूटआउट में एक समय दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थीं. ब्राजीली गोलकीपर पेरेरा वेवरटन ने जर्मनी के लिए अंतिम शूटआउट ले रहे नील्स पीटरसन के प्रयास को बेकार कर दिया.
इसके बाद स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले दुनिया के बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक नेमार ने अपनी टीम की ओर से लिए गए अंतिम शूटआउट में गोल करते हुए उसकी जीत पक्की कर दी. जीत के बाद नेमार अपने आंसू नहीं रोक सके.
ब्राजील ने होंडूरास को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. उसने इराक के खिलाफ 0-0 से बराबरी की शुरुआत के बाद अपने खेल का स्तर ऊंचा उठाया और फाइनल तक का सफर तय किया. क्वार्टर फाइनल में ब्राजील ने कोलम्बिया को 2-0 से हराया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ब्राजील, पेनल्टी शूटआउट, जर्मनी, रियो ओलिंपिक 2016, फुटबॉल, गोल्ड मेडल, Rio Olympics 2016, Rio 2016, Neymar, नेमार, Brazil, Football, Gold Medal