बॉक्सर मनोज कुमार के साथ खेलमंत्री विजय गोयल (फोटो : PTI)
- आयोजकों ने दी विजय गोयल का मान्यता कार्ड रद्द करने की धमकी
- कहा-खेल मंत्री के साथ ऐसे लोग घूम रहे जिनके पास मान्यता कार्ड नहीं
- मना करने पर इन लोगों ने स्टाफ को धक्का देने की कोशिश की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
भारतीय खेल मंत्री विजय गोयल के दल से गुस्साये रियो ओलिंपिक के आयोजकों ने कहा है कि अगर उनके साथ गए लोगों ने अपना ‘आक्रामक और असभ्य’ व्यवहार बंद नहीं किया तो उनका मान्यता (एक्रिडेशन) कार्ड रद्द किया जा सकता है.
रियो 2016 आयोजन समिति की महाद्वीपीय प्रबंधक सारा पीटरसन ने भारतीय दल प्रमुख राकेश गुप्ता को लिखे पत्र में कहा, ‘हमें आपके खेल मंत्री की कई रिपोर्ट मिली हैं जो स्थलों के मान्यता प्राप्त क्षेत्रों में उन लोगों के साथ घुसने की कोशिश कर रहे हैं जिनके पास मान्यता कार्ड नहीं हैं. 
जब स्टाफ ने उन्हें यह बताने की कोशिश की कि इसकी अनुमति नहीं है तो मंत्री के साथ लोगों ने आक्रामक और असभ्य व्यवहार करना शुरू कर दिया और कभी-कभार उन्होंने हमारे स्टाफ को धक्का भी देने की कोशिश की.’ गौरतलब है कि गोयल यहां भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिये मौजूद हैं, इसके अलावा वह खेलगांव में उनकी जरूरतों की भी निगरानी कर रहे हैं. 
उन्होंने कहा, ‘आप समझ सकते हैं, इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है.पिछली चेतावनियों के बावजूद आज भी इसी तरह की घटना जिमनास्टिक स्थल और कैरियोका एरीना 3 में हुई.’ सारा ने कहा कि मंत्री का मान्यता कार्ड इसके कारण रद्द किया जा सकता है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विजय गोयल, खेल मंत्री, रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, ओलिंपिक, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी, ओलिंपिक समिति, Vijay Goel, Union Sports Minister, Sports Minister, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Olympics, ओलंपिक, खेल मंत्री विजय गोयल, Sports Minister Vijay Goel