प्रतीकात्मक तस्वीर
रियो डि जिनेरियो:
भारत के मनीष सिंह रावत रियो ओलिंपिक में 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 13वें स्थान पर रहे. जबकि दूसरे भारतीय एथलीटों के अयोग्य घोषित होने के कारण बीच में ही बाहर होना पड़ा.
मनीष ने एक घंटा 21 मिनट 21 सेकेंड में रेस पूरी की, लेकिन पदक हासिल करने के लिए यह पर्याप्त नहीं था. वह दस किलोमीटर तक सातवें नंबर पर चल रहे थे, लेकिन इसके बाद वह पिछड़ते हुए 19वें नंबर पर खिसक गए थे. उन्होंने बाद में सुधार किया, लेकिन 13वें स्थान तक ही पहुंच पाए.
इस स्पर्धा में भाग ले रहे भारत के दो अन्य एथलीटों गुरमीत सिंह को चार किमी बाद और गणपति कृष्णन को आठ किमी बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया. इन दोनों को तीन-तीन चेतावनी मिली थी, जिसके बाद वे स्वत: ही अयोग्य घोषित हो गए. चीन के झेन वांग ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता, तो उनके ही देश के झेलिन काइ ने रजत पदक जीता. ऑस्ट्रेलिया के डेन बर्ड स्मिथ ने कांस्य पदक हासिल किया. झेन वांग ने एक घंटा 19 मिनट 14 सेकेंड में रेस पूरी की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, मनीष सिंह रावत, पैदल चाल स्पर्धा, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Manish Singh Rawat, Race Walk