विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2016

रियो 2016 : बॉक्सर विकास यादव क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से बस एक कदम दूर

रियो 2016 : बॉक्सर विकास यादव क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पदक से बस एक कदम दूर
  • विकास को अब उजबेकिस्तान के बेकतेमीर मेलिकुजीव से भिड़ना है
  • अगर वह उन्हें हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए, तो भारत का एक पदक पक्का
  • सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाज़ों का पदक पक्का हो जाता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जिनेरियो: भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन ने शनिवार को तुर्की के मुक्केबाज ओंदेर सिपल को हराकर पुरुष के मिडिलवेट (75 किग्रा भार) वर्ग के क्वाटर फाइनल में जगह बना ली है. विकास ने सिपल के मुक्कों का जोरदार जवाब दिया और 30-27, 29-28, 29-28 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इस जीत के साथ ही विकास पदक हासिल करने से बस एक जीत दूर हैं. बॉक्सिंग के नियमों के अनुसार सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाज़ों का पदक पक्का हो जाता है.

हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए विकास को अब उजबेकिस्तान के बेकतेमीर मेलिकुजीव से भिड़ना है और अगर वह यूं ही जोरदार मुक्के बरसाते हुए क्वार्टर फाइनल में भी जीत कर सेमी में पहुंच गए, तो भारत की झोली में कम से कम एक कांस्य पदक तो पक्का हो जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक 2016, रियो ओलिंपिक, बॉक्सिंग, विकास कृष्णन, Rio Olympics 2016, Rio Olympics, Boxing, Vikas Krishan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com