बीच वालीबॉल के मुकाबले में कोर्ट के दोनो ओर अलग-अलग ड्रेस
रियो डि जेनेरो:
एक्शन और इमोशन से भरपूर रियो ओलिंपिक खेलों को 21 अगस्त को समारोहपूर्वक समापन हो गया. वैसे तो खेलों के इस महाकुंभ को कई घटनाओं की याद खेलप्रेमियों के दिमाग में लंबे अरसे तक ताजा रहेगी लेकिन खेल उपलब्धियों से इतर जिन खास घटनाओं ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा, उनमें दो प्रबल दुश्मन की छवि रखने वाले देश, उत्तर कोरिया व दक्षिण कोरिया की जिमनास्ट की सेल्फी, बीच वालीबॉल में जर्मनी और इजिप्ट के बीच हुए मैच का एक 'खास' फोटो, रियो के स्वीमिंग पूल का रंग अचानक नीले से हरा होना, ओलिंपिक के दौरान चीनी डाइवर का अपनी सहयोगी डाइवर को प्रपोज करना और टकराकर गिरने के बाद न्यूजीलैंड व अमेरिका की रनर का एक-दूसरे की मदद कर फिनिश लाइन तक पहुंचना शामिल है...
बीच वॉलीबॉल मैच, अलग-अलग ड्रेस पर भावना एक
रियो ओलिंपिक के दौरान महिला बीच वालीबॉल के मुकाबले में अलग-अलग कास्ट्यूम में दो देशों की खिलाड़ी आमने-सामने दिखीं. इजिप्ट की दोआ एलगबाशी जहां मुस्लिम महिलाओं के परंपरागत परिधान हिजाब में थीं वहीं जर्मनी की किरा वाकेनहर्स्ट बिकिनी पहने हुई थीं.
टकराईं और गिरीं फिर भी की एक-दूसरे की मदद
न्यूजीलैंड की निकी हेंबलिन और अमेरिका की एबे डि अगोस्टिनो ने अपनी खेलभावना से लाखों लोगों के दिल जीते. ये दोनों एथलीट 5000 मीटर की हीट के दौरान आपस में टकराकर गिर गई थीं. बावजूद इसके एक-दूसरे की मदद से ये उठ खड़ी हुईं और रेस पूरी की. जानकारी के अनुसार, मुकाबले के दौरान खेल भावना दिखाने के लिए इन्हें पियरे द कुवर्तिन अवार्ड से नवाजा जाएगा. ओलिंपिक के इतिहास में यह अवार्ड केवल 17 बार दिया गया है.
वायरल हुई दक्षिण और उत्तर कोरिया की जिमनास्ट की सेल्फी 
रियो ओलिंपिक का यह खास अवसर कहा जाएगा. दक्षिण कोरिया की ली उन जू ने प्रतिद्वंद्वी देश उत्तर कोरिया की होंग उन जोंग के साथ खेल गांव में मुलाकात के दौरान जो सेल्फी खीचीं, वह जल्द ही वायरल हो गई. एक ट्वटिर यूजर ने लिखा, 'ये बैरभाव को पहले ही खत्म कर चुकी हैं.'
ओलिंपिक के दौरान किया प्रपोज, मेडल के साथ दिल भी जीता 
चीन की डाइवर ही झी ने रियो में केवल सिल्वर मेडल भी नहीं जीता. वे चीन वापस अपने बॉयफ्रेंड क्विन काई की ओर से पहनाई गई सगाई की अंगूठी (एंगेजमेंट रिंग) के साथ गईं. झी पोडियम तक पहुंची ही थीं तभी हमवतन क्विन काई ने आशिकाना अंदाज में घुटनों के बल बैठते हुए एंगेजमेंट रिंग ऑफर की. यह प्रस्ताव कुबूल किया गया.
फ्रांस के पैदल चालक ने .....के बाद भी पूरी की रेस
ओलिंपिक केवल मेडल जीतने के लिए नहीं होते, इनका मकसद लोगों में आखिरी दम तक लड़ने की भावना पैदा करना भी है. कुछ ऐसी ही भावना फ्रांस के पैदल चाल एथलीट योहान डिनिज ने दिखाई, जबकि पेट की खराबी के बावजूद उन्होंने रेस पूरी की. पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा में हिस्सा ले रहे विश्व रिकॉर्डधारी डिनिज पेट की खराबी के चलते गिर पड़े, हालांकि थोड़े आराम के बाद उन्होंने दोबारा रेस शुरू की और इसे पूरा भी किया.
डिनिज रेस पूरी करने के काफी नजदीक पहुंच चुके थे, तभी उन्हें पैंट में ही पाखाना हो गया, लेकिन डिनिज ने स्पांज से पाखाना पोछा और फिर से रेस के लिए चल पड़े. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने डिनिज की इस अवस्था पर उनका मजाक उड़ाया, वहीं अनेकों ने ऐसी शर्मनाक स्थिति के बावजूद रेस पूरी करने के लिए उनकी प्रशंसा भी की. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'डिनिज का मजाक उड़ाने और पाखाना होने पर चुटकुले गढ़ने की बजाय हमें बीमार होने के बावजूद रेस पूरी करने के लिए उनकी तारीफ करनी चाहिए.'
जब पूल का पानी हुआ नीला से हो गया हरा 
रियो में मारिया लेंक एक्वेस्टिक्स सेंटर के पूल के पानी के रातोंरात नीले से हरे हो जाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में छाई रहीं. अखबार टेलीग्राफ के अनुसार, पानी के रंग बदलने पर रियो के अधिकारियों ने सफाई भी दी. इन अधिकारियों ने कहा, पानी इसलिए हरा हो गया क्योंकि किसी ने पूल में 80 लीटर हाइड्रोजन पराक्साइड डाल दिया था.
मैक्सिको की स्विम टीम ने अक्षय के 'आइला रे' सांग पर किया परफॉर्म
मेक्सिको की सिक्रोनाइज्ड स्विमिंग टीम की सदस्य कारेम ऐच और नूरिया डियोडाडो ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा के सांग 'आइला रे' पर परफॉर्म कर हर किसी का दिल जीता. अक्षय कुमार ने इस परफॉरमेंस पर ट्वीट किया, 'शानदार साहस..फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर उन्हें बधाई. '

Crying. Go USA! Go Abbey D'agostino. #Olympics #5000m pic.twitter.com/mf2ldSTPb2
— Rachel Rose Gold (@RachelRoseGold1) August 17, 2016
वायरल हुई दक्षिण और उत्तर कोरिया की जिमनास्ट की सेल्फी

रियो ओलिंपिक का यह खास अवसर कहा जाएगा. दक्षिण कोरिया की ली उन जू ने प्रतिद्वंद्वी देश उत्तर कोरिया की होंग उन जोंग के साथ खेल गांव में मुलाकात के दौरान जो सेल्फी खीचीं, वह जल्द ही वायरल हो गई. एक ट्वटिर यूजर ने लिखा, 'ये बैरभाव को पहले ही खत्म कर चुकी हैं.'
ओलिंपिक के दौरान किया प्रपोज, मेडल के साथ दिल भी जीता

चीन की डाइवर ही झी ने रियो में केवल सिल्वर मेडल भी नहीं जीता. वे चीन वापस अपने बॉयफ्रेंड क्विन काई की ओर से पहनाई गई सगाई की अंगूठी (एंगेजमेंट रिंग) के साथ गईं. झी पोडियम तक पहुंची ही थीं तभी हमवतन क्विन काई ने आशिकाना अंदाज में घुटनों के बल बैठते हुए एंगेजमेंट रिंग ऑफर की. यह प्रस्ताव कुबूल किया गया.
फ्रांस के पैदल चालक ने .....के बाद भी पूरी की रेस
ओलिंपिक केवल मेडल जीतने के लिए नहीं होते, इनका मकसद लोगों में आखिरी दम तक लड़ने की भावना पैदा करना भी है. कुछ ऐसी ही भावना फ्रांस के पैदल चाल एथलीट योहान डिनिज ने दिखाई, जबकि पेट की खराबी के बावजूद उन्होंने रेस पूरी की. पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा में हिस्सा ले रहे विश्व रिकॉर्डधारी डिनिज पेट की खराबी के चलते गिर पड़े, हालांकि थोड़े आराम के बाद उन्होंने दोबारा रेस शुरू की और इसे पूरा भी किया.
Yohann Diniz, everyone.#Olympicshttps://t.co/D6TpY4d9ft pic.twitter.com/7RPVBI1TGh
— 9GAG (@9GAG) August 20, 2016
डिनिज रेस पूरी करने के काफी नजदीक पहुंच चुके थे, तभी उन्हें पैंट में ही पाखाना हो गया, लेकिन डिनिज ने स्पांज से पाखाना पोछा और फिर से रेस के लिए चल पड़े. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोगों ने डिनिज की इस अवस्था पर उनका मजाक उड़ाया, वहीं अनेकों ने ऐसी शर्मनाक स्थिति के बावजूद रेस पूरी करने के लिए उनकी प्रशंसा भी की. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'डिनिज का मजाक उड़ाने और पाखाना होने पर चुटकुले गढ़ने की बजाय हमें बीमार होने के बावजूद रेस पूरी करने के लिए उनकी तारीफ करनी चाहिए.'
जब पूल का पानी हुआ नीला से हो गया हरा

रियो में मारिया लेंक एक्वेस्टिक्स सेंटर के पूल के पानी के रातोंरात नीले से हरे हो जाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में छाई रहीं. अखबार टेलीग्राफ के अनुसार, पानी के रंग बदलने पर रियो के अधिकारियों ने सफाई भी दी. इन अधिकारियों ने कहा, पानी इसलिए हरा हो गया क्योंकि किसी ने पूल में 80 लीटर हाइड्रोजन पराक्साइड डाल दिया था.
मैक्सिको की स्विम टीम ने अक्षय के 'आइला रे' सांग पर किया परफॉर्म
मेक्सिको की सिक्रोनाइज्ड स्विमिंग टीम की सदस्य कारेम ऐच और नूरिया डियोडाडो ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा के सांग 'आइला रे' पर परफॉर्म कर हर किसी का दिल जीता. अक्षय कुमार ने इस परफॉरमेंस पर ट्वीट किया, 'शानदार साहस..फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर उन्हें बधाई. '
Mexican #SynchronisedSwimming team dancing to 'Aila Re Aila'
— atul kasbekar (@atulkasbekar) August 15, 2016
Too Good@akshaykumar @dalermehndi pic.twitter.com/yrGjv4XWzt
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं