विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2012

खेल मंत्रालय ने बिंद्रा को सम्मानित किया

खेल मंत्रालय ने दोहा में एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिनव बिंद्रा को पांच लाख 33 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने दोहा में एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिनव बिंद्रा को पांच लाख 33 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। खेलमंत्री अजय माकन ने बिंद्रा को यह पुरस्कार दिया।

उसे 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिये चार लाख रुपये और टीम वर्ग में रजत पदक के लिए एक लाख 33 हजार रुपये दिए गए। टीम के बाकी सदस्य गगन नारंग और सत्येंद्र सिंह थे जो अभी भी दोहा में प्रतियोगिता में हैं।

बिंद्रा को दोहा में मिला स्वर्ण पदक किसी एशियाई प्रतिस्पर्धा में उनका पहला स्वर्ण है। उन्होंने चीन के झू किनान को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reward For Abhinav Bindra, Abhinav Bindra, अभिनव बिंद्रा, अभिनव बिंद्रा का सम्मान, Sports Minister Ajay Makan, खेल मंत्री अजय माकन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com