पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने अपने देश के क्रिकेटरों को चेताया कि वह मैच फिक्सिंग पर 'पैनी नज़र' रखे हुए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद:
मोहाली में भारत के खिलाफ होने वाले विश्वकप के बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने अपने देश के क्रिकेटरों को किसी तरह की मैच फिक्सिंग गतिविधियों में शामिल नहीं होने के प्रति चेताया है। मलिक ने कहा कि वह इन मैच फिक्सिंग गतिविधियों पर 'पैनी नज़र' रखे हुए हैं। कराची में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मलिक ने बुधवार को होने जा रहे सेमीफाइनल मैच के संदर्भ में कहा, "मैंने चेतावनी दी है कि मैच फिक्सिंग नहीं होनी चाहिए। मैं पैनी नज़र रख रहा हूं। अगर इस तरह की कोई घटना होती है तो हम ठोस कदम उठाएंगे।" उन्होंने कहा कि उन्हें 'टीम में साफ-सुथरे सदस्यों' के होने का विश्वास है, लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटरों के बारे में सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि उनसे कौन मिल रहा है और उनके टेलीफोनों पर भी नज़र रखी जा रही है। मलिक ने ब्रिटेन में तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मैच फिक्सिंग प्रकरण में फंसने के संदर्भ में कहा, "यह आवश्यक है, क्योंकि लंदन में जो हुआ, हम उसके बाद जोखिम नहीं ले सकते।" मलिक ने इसके अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कुछ सलाह भी दी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, भारत, टीम, मैच फिक्सिंग