पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि अकरम रजा के मामले में पूरी तरह से जांच की आवश्यकता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लाहौर:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि अकरम रजा के मामले में पूरी तरह से जांच की आवश्यकता है। दूसरी रजा ने सट्टेबाजी मामले में अपने को पूरी तरह से निर्दोष बताया है। पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड इस बात की भी समीक्षा करेगा कि रजा को पाकिस्तान ए और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला के लिए अंपायर पैनल रखा जाय या नहीं क्योंकि उस पर सट्टेबाजी का मामला चल रहा है। पाकिस्तान के लिये नौ टेस्ट और 49 वन डे खेल चुके पूर्व ऑफ ब्रेक गेंदबाज रजा को गत शनिवार को छह अन्य के साथ पुलिस ने गुलबर्ग इलाके में मारे गए छापे में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अकरम रजा सहित सातों लोगों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों पर सट्टेबाजी करने का आरोप लगाया। पूर्व क्रिकेटर और इस समय प्रथम श्रेणी के अंपायर रजा को सोमवारक को जमानत मिली थी लेकिन इस सिलसिले में उसे अगले सप्ताह अदालत में पेश होना होगा।