रियो डी जेनेरियो:
विश्व के सर्वोच्च वरीय टेनिस स्टार स्पेन से राफेल नडाल रियो ओपन के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। नडाल ने क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के जोआओ सोसा को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से हराया। अगले दौर में 27 साल के नडाल का सामना अपने ही देश के पाब्लो अंदुजार से होगा।
अंदूजार ने क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश के टॉमी रोब्रेडो को 6-1, 6-1 से मात दी। एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन के डेविड फेरर गैर वरीय यूक्रेन के एलेक्सजेंडर डोल्गोपोलोव से भिड़ेंगे। फेरर ने ब्राजील के थॉमस बेलुकी को 4-6, 6-3, 6-3 से हराया। डोल्गोपोलोव ने इटली के तीसरे वरीय फेबियो फोगनीनी को 6-1, 6-1 से हराया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राफेल नडाल, रियो ओपन टेनिस, जोआओ सोसा, पाब्लो अंदुजार, Rafael Nadal, Rio Open Tennis, Pablo Andujar, Joao Sousa