विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2017

राफेल नडाल ने अबू धाबी मुबाडाला चैम्पियनशिप से नाम वापस लिया

स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे.

राफेल नडाल ने अबू धाबी मुबाडाला चैम्पियनशिप से नाम वापस लिया
फाइल फोटो
  • अबू धाबी मुबाडाला चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगे नडाल
  • इस टूर्नामेंट के 10वें संस्करण का आगाज 28 दिसंबर से हो रहा है
  • टूर्नामेंट के आयोजकों ने दी जाानकारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेड्रिड: स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे. इस टूर्नामेंट के 10वें संस्करण का आगाज 28 दिसंबर से हो रहा है. टूर्नामेंट के आयोजकों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, नडाल के स्थान पर उनके हमवतन रोबेटरे बाउतिस्ता अगुट इस टूर्नामेंट में उतरेंगे. 

यह भी पढ़ें: टेनिस : स्‍पेन के राफेल नडाल एटीपी फाइनल्स से बाहर, बेल्जियम के डेविन गोफिन ने हराया

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट ने नडाल के हवाले से लिखा, "मैं इस बात के लिए माफी मांगता हूं और काफी निराश हूं कि इस साल मैं इस मुबाडाला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकूंगा." उन्होंने कहा, "2017 काफी मुश्किल रहा, लेकिन मुझे अपने अगले कैलेंडर को अलग तरीके से तैयार करने की जरूरत है."

VIDEO: राफेल नडाल के खेल से स्पेन फिर डेविस कप विश्व ग्रुप में
नडाल से पहले स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका और कनाडा के मिलोस राउोनिक ने पहले ही टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. इन दोनों के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और रूस के आंद्रे रुबलेव टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com