संसद से बाहर आते हुए पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- भारतीय खिलाड़ियों से किसी तरह का दबाव न लेने के लिए कहा
- उनके द्वारा की जाने वाली मेहनत और रियो के लिए क्वालीफाई करने पर गर्व है
- मेरा सबसे अनुरोध है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रियो ओलिंपिक में भारतीय दल की हौसलाअफजाई के लिए खेलमंत्री विजय गोयल वहीं रहकर उनसे मिल रहे हैं. अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत को रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है, साथ ही उन्होंने ओलिंपिक खेल रहे भारतीय खिलाड़ियों से किसी तरह का दबाव न लेने के लिए भी कहा.
प्रधानमंत्री ने शनिवार को भारतीय ओलिंपिक दल की हौसलाअफजाई में लगातार कई ट्वीट किए और बताया कि महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनसे स्वतंत्रतता दिवस के अवसर पर भारतीय खेल और खिलाड़ियों पर अपने विचार देशवासियों से सामने रखने के लिए कहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को अपने ट्वीट में कहा, "मैंने तेंदुलकर के सुझाव की सराहना की, मैंने कहा कि इसके लिए स्वतंत्रता दिवस तक रुकने की क्या जरूरत है. इसलिए मैं आज ही इस करना चाहता हूं."
पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा, "भारत को रियो ओलिंपिक में खेल रहे अपने सभी खिलाड़ियों पर, उनके द्वारा की जाने वाली मेहनत और रियो के लिए क्वालीफाई करने पर गर्व है. हार-जीत तो जीवन में लगी ही रहती है."
उन्होंने कहा, "रियो ओलिंपिक में जिन-जिन भारतीय खिलाड़ियों को अभी स्पर्धाएं खेलनी हैं, मेरा उनसे अनुरोध है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ दें, इच्छाशक्ति के साथ प्रदर्शन करें और परिणाम को लेकर दबाव में न आएं. रियो ओलिंपिक में खेल रहे भारतीय एथलीटों की क्षमता, दृढ़ शक्ति और समर्पण भावना पर हर भारतीय को गर्व है. वे भारत का गौरव हैं."

Bharat Ratna @sachin_rt & one of India's most admired sportspersons wanted me to speak on India's athletes currently in Rio, on15th August.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 13, 2016
प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को अपने ट्वीट में कहा, "मैंने तेंदुलकर के सुझाव की सराहना की, मैंने कहा कि इसके लिए स्वतंत्रता दिवस तक रुकने की क्या जरूरत है. इसलिए मैं आज ही इस करना चाहता हूं."
I appreciate the thought of @sachin_rt but I want to add-why wait for 15th August to speak about the subject. I want to do so now.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 13, 2016
पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा, "भारत को रियो ओलिंपिक में खेल रहे अपने सभी खिलाड़ियों पर, उनके द्वारा की जाने वाली मेहनत और रियो के लिए क्वालीफाई करने पर गर्व है. हार-जीत तो जीवन में लगी ही रहती है."
India is phenomenally proud of all our athletes in Rio & their hardwork that got them there. Victory & setbacks are all a part of life.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 13, 2016
उन्होंने कहा, "रियो ओलिंपिक में जिन-जिन भारतीय खिलाड़ियों को अभी स्पर्धाएं खेलनी हैं, मेरा उनसे अनुरोध है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ दें, इच्छाशक्ति के साथ प्रदर्शन करें और परिणाम को लेकर दबाव में न आएं. रियो ओलिंपिक में खेल रहे भारतीय एथलीटों की क्षमता, दृढ़ शक्ति और समर्पण भावना पर हर भारतीय को गर्व है. वे भारत का गौरव हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय ओलिंपिक दल, भारतीय खिलाड़ी, Rio Olympic, Rio Olympics, Prime Minister Narendra Modi, Indian Olympic Squad, Indian Team