पोंटिंग ने कहा, मुझे लगता है कि पिछले मैच में कुछ रन बनाकर दोबारा बल्लेबाजी में वापसी करना अच्छा अहसास है।'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग अहमदाबाद में भारत के खिलाफ हुए विश्व कप क्वार्टरफाइनल में अपने शतक के बाद सचिन तेंदुलकर की तरह के पुनर्जन्म की उम्मीद कर रहे हैं। पोंटिंग ने भारत से लौटने पर कहा, मुझे लगता है कि पिछले मैच में कुछ रन बनाकर दोबारा बल्लेबाजी में वापसी करना अच्छा अहसास है, उम्मीद है कि यह तेंदुलकर जैसे पुनर्जन्म की तरह की शुरूआत हो सकती है। तेंदुलकर ने विश्व कप में 59 के औसत से 379 रन बनाए हैं जो टूर्नामेंट में उनका तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पोंटिंग की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार पिछले दो विश्व कप खिताब अपने नाम किए थे लेकिन क्वार्टरफाइनल में भारत के हाथों मिली शिकस्त के बाद उनकी काफी आलोचना की जा रही है और इस स्टार बल्लेबाज को लगता है कि वह टीम के लिए अब भी काफी योगदान कर सकते हैं। पोंटिंग ने कहा कि अगले कुछ दिन उनके लिए काफी अहम हो सकते हैं क्योंकि इस दौरान वह खुद और टीम दोनों के आगे बढ़ने के लिए कुछ फैसला करेंगे।