ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग अपनी टीम के विश्व कप अभियान के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग अपनी टीम के विश्व कप अभियान के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। यहां अखबार में छपी एक खबर में यह दावा किया गया है। डेली मेल अखबार के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का विश्व कप अभियान समाप्त होने के बाद पोंटिंग की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना है। पोंटिंग संन्यास लेने के बाद इंग्लिश काउंटी टीम की कप्तानी करना चाहते हैं। खबर के अनुसार, पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया को लगातार चौथा विश्व कप खिताब दिलाने की इच्छा रखने वाले कप्तान पोंटिंग इस बात को साबित करने के प्रयास में थक चुके हैं कि वह 38वें साल में भी अच्छी क्रिकेट खेल सकते हैं। खबर में कहा गया कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार जाती है तो इस बात की संभावना है कि पोंटिंग संन्यास की घोषणा कर दें। वनडे क्रिकेट में 13 हजार से अधिक रन बना चुके पोंटिंग कुल तीन बार विश्व कप विजेता टीम के सदस्य (दो बार बतौर कप्तान) रहे हैं। संन्यास लेने के बाद पोंटिंग इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में खेल सकते हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रिकी पोंटिंग, वर्ल्ड कप, संन्यास