विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2016

पोलैंड के ओलिंपिक खिलाड़ी ने कैंसर पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए बेचा अपना सिल्वर मेडल

पोलैंड के ओलिंपिक खिलाड़ी ने कैंसर पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए बेचा अपना सिल्वर मेडल
पोलैंड के चक्का फेंक खिलाड़ी पिओत्र मालाचोवस्की ने रियो में सिल्वर मेडल जीता था
वरसा: रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाले पोलैंड के चक्का फेंक खिलाड़ी पिओत्र मालाचोवस्की ने कैंसर से पीड़ित तीन साल के एक बच्चे के इलाज के लिए इस हफ्ते अपना पदक नीलाम कर दिया.

33 साल के विश्व चैंपियन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ओलेक नाम के इस लड़के की मां ने उन्हें एक पत्र भेजा था, जिसे पढ़ने के बाद उन्होंने अपना पदक नीलाम करने का फैसला किया. उसकी मां ने पत्र में लिखा था कि ओलेक पिछले दो साल से आंख के कैंसर से जूझ रहा है और न्यूयॉर्क में किया जाने वाला इलाज उसके लिए एकमात्र उम्मीद है.

मालाचोवस्की ने पहले नीलामी की घोषणा करते हुए लिखा, 'मैं रियो में स्वर्ण पदक के लिए खेला था. आज मैं सब से उससे भी कहीं ज्यादा अनमोल चीज के लिए लड़ने की अपील करता हूं.' उन्होंने लिखा, 'अगर आप मेरी मदद करेंगे तो मेरा रजत पदक ओलेक के लिए स्वर्ण से भी ज्यादा कीमती बन सकता है.'

चक्का फेंक खिलाड़ी ने बाद में पदक का खरीददार मिलने की बात कहते हुए लिखा, 'मैं सफल रहा.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियो ओलिंपिक, पोलैंड, पिओत्र मालाचोवस्की, Olympics 2016, ओलिंपिक मेडल, Athletics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com