मिल्स पर आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.2.4 के अंतर्गत मैच फीस का 60 फीसदी जुर्माना लगाया गया है जो लेवल 2 का अपराध है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका:
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान डेनियल विटोरी, तेज गेंदबाज काएल मिल्स और दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज फाफ ड्यू प्लेसिस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान आपसी बहस के लिए जुर्माना लगाया है। विश्व कप-2011 के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मिल्स पर आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.2.4 के अंतर्गत मैच फीस का 60 फीसदी जुर्माना लगाया गया है जो लेवल दो का अपराध है। यह खिलाड़ियों के बीच अनुचित और जानबूझकर शारीरिक सम्पर्क से सम्बंधित है। विटोरी पर भी आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.2.4 के तहत मैच फीस का 50 फीसदी तथा धारा 2.1.8 के तहत 40 फीसदी और जुर्माना लगाया गया है जो कुल मिलाकर 90 प्रतिशत है। ड्यू प्लेसिस पर धारा 2.2.4 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। यह घटना दक्षिण अफ्रीका की पारी के 28वें ओवर के दौरान हुआ जब दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स रन आउट हुए थे उसके बाद ड्यू प्लेसिस और न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं