विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2013

पेस और सानिया चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने अपने अपने जोड़ीदारों से साथ बुधवार को बीजिंग में चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बीजिंग: लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने अपने अपने जोड़ीदारों से साथ बुधवार को बीजिंग में चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष युगल में पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले दौर में अमेरिका के जान इसनर और सैम क्वेरी को 6-2, 6-2 से हराया। पेस और नेस्टर ने तीन ब्रेक प्वाइंट बचाए तथा दोनों सेट में दो-दो बार अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़ी।

महिला युगल में सानिया और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की आठवीं वरीय जोड़ी ने रूस की अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा और चेक गणराज्य की लूसी सैफरोवा को 6-3, 6-2 से हराया। उनका अगला मुकाबला यंग जान चान और झी झेंग से होगा जो हाल तक सानिया की जोड़ीदार थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चाइना ओपन, सानिया मिर्जा, लिएंडस पेस, China Open 2013, Sania Mirza, Leander Paes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com