लिएंडर पेस (फाइल फोटो)
- जर्मनी के आंद्रे बेगेमैन के साथ जोड़ी बनाई है पेस ने
- पहले राउंड का मुकाबला सीधे सेट में जीता
- अगले राउंड में पोलिश-सर्बियाई जोड़ी से है मुकाबला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
विंसेंट-सलेम (अमेरिका):
भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने एटीपी सर्किट में अपने 108वें साझेदार जर्मनी के आंद्रे बेगेमैन के साथ जोड़ी बनाते हुए विंसेंट सलेम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. भारत और जर्मनी की गैरवरीय जोड़ी ने 720940 डॉलर इनामी एटीपी 250 प्रतियोगिता के पहले दौर में क्रिस गुसिकोन और आंद्रे सा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया.
पेस और बेगेमैन ने सिर्फ 65 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया. इस जोड़ी ने छह में से पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए और तीन बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ी. पेस और जर्मनी के खिलाड़ी ने 58 अंक जीते जो उनके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में नौ अधिक हैं.
अगले दौर में भारत और जर्मनी की जोड़ी का सामना पोलैंड के लुकास कुबोत और सर्बिया की नेनाद जिमोनजिच की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा जिन्होंने अमेरिका के निकोलस मोनरो और डोनाल्ड यंग को 2-6, 7-6, 10-7 से हराया. यह सत्र के अंतिम ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन से पहले अंतिम तैयारी टूर्नामेंट है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टेनिस डबल्स, लिएंडर पेस, 108वां साझेदार, आंद्रे बेगेमैन, क्वार्टर फाइनल, Tennis Doubles, Leander Paes, 108th Partner, Andre Begemann, Quarterfinals