आमतौर पर शांत चित्त दिखने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के कैप्टन गौतम गंभीर के साथ कल एक अजीबोगरीब 'घटना' हो गई। मौका था आईपीएल के मैच का, जो केकेआर और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जा रहा था।
मुंबई इंडियंस के फास्ट बोलर विनय कुमार के ओवर की पहली ही गेंद पर जोरदार शॉट खेलने क्रीज से बाहर निकले गौतम गंभीर लेकिन गेंद से टकराते ही बैट के दो टुकड़े हो गए। हैंडल सहित बैट का एक हिस्सा जहां गंभीर के हाथ में ही रह गया वहीं दूसरा हिस्सा गेंद के साथ छिटककर दूर जा गिरा।
इस घटना पर सोशल मीडिया पर हंसी ठहाके का दौर चल निकला। टूटे बैट के साथ गौतम की तस्वीरें खूब शेयर हुईं।
दिल्ली डेयरडेविल्स के युवराज का ट्वीट पढ़ें, वह बोले-

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने ट्वीट में इसे सीधे सीधे गंभीर का 'ऊप्स मोमेंट' कहा।

ट्विटर पर गौतम गंभीर के इस मोमेंट के ऐसे ऐसे मजे लिए गए-

लेकिन, यह तय है कि सोशल मीडिया पर चल रहे इस हंसी ठ्ठे से गौतम गंभीर अनछुए दिखे। उन्होंने कहा, मुझे अपनी टीम केकेआर पर गर्व है। खासतौर से सूर्य कुमार पर, क्यों न उसे SKY निकनेम दे दिया जाए। अच्छा बताओ सब लोग, कैसा है यह नाम?
