फुटबॉल (प्रतीकात्मक फोटो)
भुवनेश्वर:
स्लम में रहने वाला 11 साल का चंदन नायक जर्मनी में प्रतिष्ठित बायर्न म्यूनिख फुटबॉल क्लब में अकादमी खिलाड़ी के तौर पर ट्रेनिंग करेगा. वह गुरुवार को मुंबई रवाना हुआ.
चंदन भुवनेश्वर के साबर साही स्लम में अपनी मां दुहिता नायक के साथ रहता है, जिन्हें काफी समय पहले उसके पति ने छोड़ दिया था. चंदन को पूरा भरोसा है कि वह दो महीने की ट्रेनिंग पूरी होने से पहले फुटबॉल की तकनीक सीख लेगा.
चंदन सातवीं कक्षा का छात्र है, उसने मुंबई की फ्लाइट पकड़ने से पहले कहा, ‘‘मुझे अपने पिता के बारे में कुछ भी याद नहीं है. मेरी मां ने घरों में काम करके मेरा और मेरे छोटे भाई का लालन पालन किया. मैंने जर्मनी जाने की उम्मीद खो दी थी क्योंकि वीजा हासिल करने में समस्या हो रही थी. अंत में मुझे कोलकाता से यह मिल गया.’’ चंदन का खेल के प्रति लगाव बुधिया सिंह के सुखिर्यों के बाद सामने आया. बुधिया भी स्लम में रहता था और ‘वंडर मैराथन रनर’ के नाम से मशहूर है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चंदन नायक, ओडिशा, जर्मनी, बायर्न म्युनिख फुटबॉल क्लब, Chandan Nayak, Odisha, Germany, Bairn Munich Football Club